Valentinen's डे के मौके पर मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' के एक वीडियो में प्रिया प्रकाश के साथ नैन मटक्का करने वाले एक्टर अब्दुल रोशन रातोंरात इंटरनेट स्टार बन गए। पब्लिक फिगर बनने के बाद अब रोशन ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज सार्वजनिक किए हैं। रोशन ने बताया कि वह शाहरुख खान के कितने बड़े फैन हैं। अगली स्लाइड में जानिए शाहरुख के साथ इस एक्टर के क्या सपने हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
रोशन अब्दुल शाहरुख खान की तरह किंग ऑफ रोमांस बनना चाहते हैं। हाल ही अपने एक इंटरव्यू के दौरान रोशन ने कहा कि उन्हें शाहरुख बेहद पसंद हैं। शाहरुख को अपना आदर्श मानने वाले इस यंग एक्टर ने शाहरुख की सारी फिल्में देखी हैं।
विज्ञापन
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को रोशन ने अपनी पसंदीदा फिल्म बताई। रोशन शाहरुख से मिलने की इच्छा रखते हैं। मौका मिलने पर वह शाहरुख के साथ डिनर करना चाहते हैं।
रोशन ने बताया कि उन्हें मलयालम स्टार ममूटी भी काफी पसंद हैं। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रिया की लोकप्रियता के बीच रोशन कहीं छिप से गए थे। मगर अब लोग इस क्यूट से लड़के को भी पहचानने लगे हैं।