फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Shrivastav: बिग बी ने राजू से कहा- राजू उठो, अब बहुत हुआ! जानें इसके बाद क्या हुआ?

Sat, 13 Aug 2022 06:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन, राजू श्रीवास्तव - फोटो : social media
बुधवार की सुबह वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की थी। इसके बाद कॉमेडियन की एंजियोप्लास्टी की गई थी लेकिन बाद में खबर आई कि उनका ब्रेन डैमेज हो गया है। फिलहाल अब कॉमेडियन के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। इसी बीच डॉक्टर की सलाह के बाद महानायक अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए कुछ ऐसा खास किया है जो उन्हें रिकवर करने में तो मदद कर ही सकता है साथ ही दिल को भी छू लेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है। फैंस उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। जानकारी सामने आई है कि अमिताभ बच्चन ने भी कॉमेडियन की तबीयत के बारे में जानने के लिए उनके फोन पर कई मैसेज किए थे लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कारण राजू श्रीवास्तव का फोन बंद था इसलिए अभिनेता के ये मैसेज कॉमेडियन या उनका परिवार के सदस्य नहीं देख पाए। इसी बीच डॉक्टर ने सलाह दी थी कि हो सकता है कि राजू रेस्पॉन्ड न कर पा रहे हों ऐसे में अगर वह किसी प्रिय की आवाज सुनेंगे तो शायद वह कुछ रिस्पॉन्स करें। 
विज्ञापन

3 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं। वह उनके बिग फैन हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद उनके परिवार ने बिग-बी से कहा कि जो मैसेज उन्होंने लिखकर भेजे हैं, वे उन्हें बोलकर भेज सकते हैं, ताकि राजू को सुनाए जा सकें। इसके बाद अभिनेता ने उन्हें ऑडियो में रिकॉर्ड करके संदेश भेजे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए तुरंत अपने अंदाज में कई संदेश रिकॉर्ड करके भेजे हैं, इनमें से कुछ में उन्होंने कहा 'राजू उठो, बस बहुत हुआ', अभी बहुत काम करना है। हालांकि अभी कोई चमत्कार तो नहीं हुआ है लेकिन परिवार का कहना है कि ये मैसेज सुनने के बाद राजू श्रीवास्तव को बहुत अच्छा लगा होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें