फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पार्टी के बाद अभिषेक संग यहां जाएंगी ऐश्वर्या, बर्थडे पार्टी की तैयारियों का EXCLUSIVE खुलासा

Mon, 28 Oct 2019 02:46 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
aishwarya rai, abhishek bachchan - फोटो : social media

पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बेहतरीन बैलेंस बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं। इसका एक और उदाहरण उनके 46वें जन्मदिन (1 नवंबर)  के अवसर पर भी मिलने वाला है। दरअसल ऐश्वर्या दिवाली सेलिब्रेशन के बाद अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने और साथ वक्त गुजारने के लिए रोम रवाना हो रही हैं।

विज्ञापन

2 of 4
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
सूत्रों के मुताबिक, 'रविवार को बच्चन परिवार ने आलीशान दिवाली पार्टी आयोजित की थी जो देर रात तक चली। अब अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या सोमवार की रात रोम रवाना हो रहे हैं। अभिषेक ने अपनी पत्नी के लिए एक हफ्ते की छुट्टियों का प्रबंध किया है। हालांकि इस दौरान ऐश्वर्या एक इवेंट में भी शिरकत करेंगी। ऐश्वर्या इटली की राजधानी रोम में 30 अक्टूबर को एक घड़ी कंपनी के कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। ऐश्वर्या पिछले करीब 20 सालों से इस कंपनी से जुड़ी हुई हैं।' 
विज्ञापन

3 of 4
अभिषेक और ऐश्वर्या - फोटो : instagram
सूत्र ने आगे बताया, 'कंपनी ने अपनी तरफ से भी ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या के लिए बर्थडे पार्टी आयोजित की है। इस कार्यक्रम के बाद तीनों रोम और वेटिकन सिटी में आगे का वक्त गुजार सकते हैं। अभिषेक ने पहले ही 31 अक्टूबर की रात ऐश्वर्या का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए एक शानदार जगह चुन ली है।' 
विज्ञापन

4 of 4
Aishwarya Rai, abhishek
गौरतलब है कि पिछल साल भी अभिषेक ने अपनी पत्नी के लिए मुंबई में एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था जिसके बाद तीनों गोवा के लिए रवाना हो गए थें। इन छुट्टियों के बाद यह कपल फिर से अपने काम में व्यस्त हो जाएगा। अभिषेक बच्चन इन दिनों अजय देवगन के प्रोडक्शन की फिल्म 'द बिग बुल' की शूटिंग कर रहे हैं तो वहीं ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की फिल्म 'पोंनियिन सेलवन' की तैयारी में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें