फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नाच के पागल' के लिए ट्रोल हो रहीं ढिंचैक पूजा, यूजर बोला- 'आत्महत्या करने का वक्त आ गया है'

Sun, 28 Jul 2019 10:54 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ढिंचैक पूजा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया ने कई लोगों को रातोंरात स्टार बना दिया है। इस लिस्ट में वैसे तो कई नाम शामिल हैं लेकिन जो नाम कभी नहीं भुलाया जा सकता वो हैं- ढिंचैक पूजा। अपने अजीबो गरीब गानों से ढिंचैक पूजा ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। ऐसे में एक बार फिर वो वापस आ गई हैं अपने नए गाने 'नाच के पागल' के साथ।
विज्ञापन

2 of 5
dhinchak pooja - फोटो : सोशल मीडिया
'सेल्फी मैंने ले ली आज', 'दिलों का स्कूटर' और 'स्वैग वाली टोपी' के बाद अब पूजा 'नाच के पागल' के साथ वापस आई हैं। पुराने गानों की तरह ही ये गाना भी उनका वायरल हो गया है। इसके साथ ही ये गाना यू-ट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
Dhinchak pooja
पूजा के नए गाने के लिरिक्स हैं- 'नाच के पागल, पागल होके नाचो और नाच के पागल हो जाओ। जहां भी मिले खटिया तुम चादर तान के सो जाओ। अरे नाच के पागल....।' बता दें कि पूजा एक बार फिर अपने इस गाने को लेकर ट्रोल होना शुरू हो गई हैं।



 

4 of 5
dhinchak pooja - फोटो : dhinchak pooja
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट ऐसे सामने आए हैं। एक पोस्ट में हेरा फेरी के सीन के साथ लिखा है कि तेरी वजह से मेरा आत्महत्या करने का टाइम आगया है। वहीं एक दूसरे पोस्ट में एक यूजर लिख रहा है कि - हिम्मत है तो ढिंचैक पूजा का गाना पूरा सुनकर दिखा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान और ढिंचैक पूजा
गौरतलब है कि ढिंचैक पूजा बिग बॉस 11 में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने शो के बीच में ही एंट्री मारी थी और साथ ही साथी घर के अंदर एक गाना भी कंपोज किया था।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें