फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों से शुरू हुई थी धनुष-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, इस वजह से रचानी पड़ी जल्दबाजी में शादी

Sun, 28 Jul 2019 10:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : Twitter

वेंकटेश प्रभु उर्फ धनुष या यू कहें कि 'रांझणा' का कुंदन। जीहां वही कुंदन जो जोया के प्यार में इतना दीवाना था कि बार बार अपनी हथेली काट लेता था। वही कुंदन जो जोया का नाम जानने के लिए पंद्रह चांटों तक का स्वाद चख लेता है। साउथ सुपरस्टार धनुष का 28 जुलाई को जन्मदिन है। धनुष साउथ इंडियन सिनेमा के बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। इसके अलावा धनुष की एक और पहचान है वो ये कि वो साउथ सिनेमा के भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद हैं। आज धनुष के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में...

विज्ञापन

2 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : instagram

साधारण सा दिखने वाला यह लड़का पर्सनल लव लाइफ पर फ्रंटफुट पर खेला है। धनुष ने साल 2004 में ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। ऐश्वर्या और धनुष की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी। एक इंटरव्यू में धनुष ने बताया था- 'मेरी फिल्म 'काढाल कोंडे का पहला शो था। हम पूरा परिवार फिल्म देखने गये थे। इंटरवल तक, हम एक-दूसरे से गले मिल रहे थे क्योंकि हम जान गए थे कि यह एक हिट होने वाली है। जब फिल्म खत्म हो गई तो सिनेमा मालिक ने हमें रजनीकांत सर की बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या से मिलवाया। हमने बस एक-दूसरे से हाय कहा और चले गए।'

विज्ञापन

3 of 5
Dhanush

धनुष ने बताया था- 'अगले दिन, ऐश्वर्या ने मुझे एक बुके भेजा और कहा, गुड वर्क। टच में बने रहें। मैंने उस बात को बहुत सीरियसली लिया। वह मुझसे दो साल बड़ी हैं और हमारी शादी मिलने के दो साल बाद ही हो गई।' दरअसल धनुष की बहन ऐश्वर्या की अच्छी दोस्त थीं। दोनों के मिलने पर जब मीडिया में अफेयर की खबरें छपने लगीं तो उनके परिवारों ने इस बारे में सोचा और फिर शादी का ऐलान कर दिया।

4 of 5
Dhanush

धनुष ने जब ऐश्वर्या से शादी की वह 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की। धनुष हमेशा से ये चाहते थे कि वो 23 साल से पहले शादी कर लें। दोनों की शादी 18 नवंबर को बड़ी ही धूमधाम से रजनीकांत के घर पर हुई थी। शादी पारंपरिक तमिल रीति-रिवाजों से हुई थी। मीडिया में छप रही अफेयर की खबरों से परेशान होकर दोनों के परिवार ने जल्दबाजी में शादी का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhanush and Aishwarya

दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं। दोनों 2 बच्चों के पेरेंट्स हैं। एक इवेंट में ऐश्वर्या ने अपने माता-पिता को कंजरवेटिव बताते हुए कहा कि धनुष से उनकी शादी तुरत-फुरत में हुई थी, लेकिन मैं खुश किस्मत हूं और अपनी शादी से खुश हूं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें