फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर के बाद बॉलीवुड की इन 9 जोड़ियों पर नजर, एक तो 45 की उम्र में लेंगी सात फेरे

Sun, 18 Nov 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
deepika, ranveer - फोटो : social media
प्रेम हर मौसम में होता है लेकिन शादी से पहले बहुत कुछ देखा-समझा जाता है। सितारों के जीवन में भी ऐसा होता है। बरसों तक प्यार और डेटिंग के बाद अंततः वे विवाह करते हैं। ये शादियां फैन्स और फिल्म प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होती हैं। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के बाद बॉलीवुड में और भी सितारे हैं, जिनके सात फेरे लेने की खबरें आने वाले दिनों में सुर्खियां बटोरेंगी...
विज्ञापन

2 of 8
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
बॉलीवुड में रोमांस सिर्फ पर्दे पर नहीं होता। यहां के लोगों की निजी जिंदगी का रोमांस भी सिने-प्रेमियों और आम लोगों को आकर्षित करता है। यही कारण है कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की इटली में हुई शादी की एक झलक पाने के लिए सोशल मीडिया और मीडिया में घंटों इंतजार होता रहा। टीवी चैनलों पर शादी स्थल से कहीं बहुत दूर से ही रिपोर्टिंग होती रही। जब तक तस्वीरें न मिलीं, बातों से काम चलता रहा। अब इन दोनों के मुंबई लौटने और बंगलुरू में होने वाले रिसेप्शन में फिर यही माहौल दिख सकता है। ऐसा जुनून आने वाले दिनों में और भी दिखेगा क्योंकि बॉलीवुड में शादियां अभी बाकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
priyanka, nick
अगला नंबर प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी गायक प्रेमी निक जोनस का है। बीते 18 अगस्त को रोका की रस्म मुंबई में हो चुकी है और तैयारियां शादी की हैं। प्रियंका विदेश में शादी करने की बजाय भारत में राजस्थान में शादी करेंगी। 30 नवंबर से दो दिसंबर तक इस शादी की धूम रहेगी। प्रियंका का परिवार तो उत्साहित है ही, दूल्हे के माता-पिता डेनिस और पॉल भी शादी की तैयारियों की देख-रेख के लिए जल्दी राजस्थान पहुंचेंगे। प्रियंका-निक की शादी जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस में होगी। पिछले महीने प्रियंका और निक खुद वहां जाकर सारी तैयारियों की योजना मैनेजमेंट को सौंप कर आए हैं। 

4 of 8
कपिल शर्मा
एक और सेलेब्रिटी शादी जो 2018 के खत्म होते-होते सुर्खियां बटोरेगी, वह है कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ की जोड़ी की। दोनों बचपन के दोस्त बताए जाते हैं। कपिल शर्मा की इमेज साफ-सुथरी रही है लेकिन कभी-कभी लिंक अप की खबरें जरूर आईं थीं, हालांकि कपिल ने जल्द ही खुद को संभाल लिया। माना जा रहा है कि कपिल अपनी शोहरत को न संभाल पाने के हालात में थे। ऐसे में उनकी शादी, जीवन और करियर के लिए अहम होगी। उनके मन-मस्तिष्क में शांति और पुरानी स्थिरता लाएगी। कपिल-गिन्नी की शादी का जश्न चार दिन चलेगा।
विज्ञापन

5 of 8
varun dhawan
शादी की कतार में अगला नंबर वरुण धवन का है। वह फिल्मों में आने से पहले फैशन डिजाइनर रहीं नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में भले ही वह अपनी फैन लड़कियों की वजह से चुप रहते थे और सार्वजनिक जगहों पर नताशा के साथ तस्वीरें लिए जाने में हिचकते थे, लेकिन अब वह खुलकर दिल की बात कह रहे हैं। इस साल पहली बार वह सोनम कपूर की शादी की पार्टी में नताशा के साथ बेधड़क सामने आए। हाल में दोनों फिल्म 'बधाई हो' देखने के लिए भी साथ पहुंचे। इधर, 'कॉफी विद करन' के ताजा सीजन में वरुण ने स्वीकार किया कि वह नताशा को डेट कर रहे हैं। दोनों साथ हैं और शादी करेंगे। 31 बरस के हो चुके वरुण पर माता-पिता का दबाव भी है कि घर बसा लें। सब कुछ तैयार है सिर्फ तारीख की घोषणा होनी है।
विज्ञापन

6 of 8
arjun kapoor malaika arora khan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की दो और हाई प्रोफाइल सितारा जोड़ियों पर 2019 में सबकी नजरें होंगी। इनकी शादियों की अटकलें खूब लग रही हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा तलाक के बाद अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ हैं। मलाइका खुलकर अर्जुन कपूर के साथ दिख रही हैं, तो अरबाज अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ। पिछले दिनों अर्जुन ने फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन के दौरान कहा कि इस बार उनके 33वें जन्मदिन पर दादी निरमल कौर ने पूरा जोर देकर कहा कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। अर्जुन का कहना है कि सही समय आते ही वह दादी की इच्छा पूरी कर देंगे। हाल में चर्चा थी कि अर्जुन-मलाइका अप्रैल 2019 में शादी करेंगे लेकिन मलाइका ने मीडिया में कहा कि वह निजी जिंदगी पर बात नहीं करेंगी। उधर, अरबाज और जॉर्जिया आंद्रियानी के भी अलगे साल विवाह करने की चर्चाएं तेज हैं। दोनों के परिवार इसके लिए रजामंद हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
स्वरा भास्कर और हिमांशु शर्मा
इन जोड़ियों के बीच कुछ नाम ऐसे भी हैं जो अचानक विवाह कर लें तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। अभिनेत्री स्वरा भास्कर और 'तनु वेड्स मनु' सीरीज फिल्मों के लेखक हिमांशु शर्मा का प्रेम खामोशी से बढ़ रहा है। दोनों करीब चार साल से रिलेशनशिप में हैं। हिमांशु के जन्मदिन पर अगस्त में दोनों यूरोप में छुट्टियां मनाने गए थे। इस तरह राजकुमार राव और पत्रलेखा भी लगातार साथ हैं। कमल हासन की बेटी श्रुति हासन इन दिनों लैटिन-इटैलियन मूल के अभिनेता माइकेल कोरसेल के साथ रोमांस कर रही हैं। श्रुति 32 बरस की हैं। वह भी जल्द ही शादी की खबर दे सकती हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
ranbir kapoor and alia bhatt
जो अन्य रोमांस आने वाले दिनों में कभी भी शादी में बदल सकते हैं, उनमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम सबसे ऊपर है। 36 के हो चुके रणबीर पर परिवार में शादी का दबाव है और कपूर्स को 25 बरस की आलिया पसंद हैं। खास तौर पर मां नीतू सिंह चाहती हैं कि कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते बिखरने के बाद बेटा जल्द से जल्द घर बसा ले। इन सबके बीच हमेशा की तरह एक सवाल फिल्म प्रेमियों के लिए पहेली बना हुआ है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें