फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीते जी ही जाहिर कर दी थीं श्रीदेवी ने आखिरी इच्छा, चाहती थीं कुछ ऐसी हो अंतिम विदाई

Tue, 27 Feb 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sridevi
54 की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह चुकीं सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी का शव दोपहर 2 बजे तक दुबई से रवाना होगा, जिसके बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
sridevi
सुपरस्टार होने के बाद भी श्रीदेवी की एक ऐसी इच्छा थी जिसे वह हमेशा पूरा करना चाहती थीं। यहां तक कि उनकी यह इच्छा कई बार इंटरव्यू के दौरान भी बातों में नजर आईं। कहा जाता है श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत प्यारा था और उन्होंने एक दिन कहा था कि उनकी अंतिम यात्रा जब निकाली जाए तो वो सफेद रंग के फूलों से सजाई जाए।
विज्ञापन

3 of 4
sridevi
यही वजह है कि श्रीदेवी अपनी ज्यादातर फिल्मों में सफेद कलर की पोशाक में नजर आईं। श्रीदेवी की इसी अंतिम ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अब उनका परिवार जुट गया है। जहां श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा उस जगह को सफेद रंग मोगरा और गुलाब के फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
Sridevi
इतना ही नहीं श्रीदेवी, बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म धड़क नहीं देख पाईं। उनकी इच्छा थी कि वह बेटी के करियर की शुरुआत में उनके साथ रहें। वह बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित रहती थीं। श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट पर आज भी धड़क का पोस्टर पिन्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें