फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में मरने वालों में शामिल हैं दुनिया के कुछ सबसे मशहूर कलाकार

Tue, 27 Feb 2018 07:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
श्रीदेवी
श्रीदेवी की मौत से पूरा देश स्तब्ध है मगर जो बात लोगों को सबसे ज्यादा चौंका रही है वह यह कि उनकी मौत बाथरूम में हुई। बाथरूम में मरने की बात लोगों के लिए हंसी का विषय भले हो मगर दुनिया के ऐसे बहुत से बड़े सितारे हैं जिनकी मौत बाथरूम में ही हुई है। हम आपको बाथरूम में होने वाली जिन मौतों के बारे में बताने जा रहे हैं वे आपको बिल्कुल डरावनी फिल्मों या किताबों की याद दिला सकती हैं। इस सूची में किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन से लेकर जिन मॉरिसन और ब्रिटनी मर्फी जैसे सितारों का नाम शामिल है।
Trending Videos
विज्ञापन

माइकल जैक्शन

50 वर्षीय किंग ऑफ पॉप नाम से मशहूर माइकल जैक्शन को उनके टूर ‘दिस इज इट’ की शुरूआत से एक दिन पहले 25 जून, 2009 को बाथरूम में मरा हुआ पाया गया था। उनकी मौत ड्रग की अधिक मात्रा लेने की वजह से हुई थी। 
विज्ञापन

अल्बर्ट डेक्कर

62 वर्षीय अभिनेता और नेता डेक्कर को 5 मई, 1968 को उनके घर में मृत पाया गया था। डेक्कर की मौत सबसे अधिक विवादित थी क्योंकि बाथरूम में उन्हें बिना कपड़ों के और घुटने के बल पर पाया गया था। उनके गले में एक फंदा, आंखों पर पट्टी और दोनों हाथ बंधे थे। इसके साथ ही उनके पूरे शरीर पर लाल लिपस्टिक से अश्लील शब्द लिखे गए थे।

लेनी ब्रूस


40 वर्षीय लियोनार्ड अल्फ्रेड श्नाइजर को उनके स्टेज नेम लेनी ब्रूस से जाना जाता था। वह एक अमेरिकी स्टैंड अप कॉमेडियन और लेखक थे। 3 अगस्त, 1966 को बाथरूम में मरने वाले ब्रूस की फोटो बहुत ही भयावह थी जिन्हें कभी जारी नहीं किया गया। ऐसा बताया गया था कि ब्रूस की मौत गलती से मर्फीन की अधिक मात्रा लेने के कारण हुई थी।
विज्ञापन

एल्विस प्रेसली

42 वर्षीय एल्विस प्रेसली को ‘द किंग’ बुलाया जाता था और वे 20वीं सदी के सबसे अधिक मशहूर अमेरिकी गायक थे। 16 अगस्त, 1977 को उन्हें टॉयलेट के फर्श पर गिरा हुआ पाया गया था। पहले तो उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी मगर बाद में पता चला कि उनके परिवार और डॉक्टरों में उनकी इज्जत बचाने के लिए मौत की असली वजह छुपा ली थी। उनकी मौत 10 नशीली दवाओं के मिश्रण के अधिक सेवन की वजह से हुई थी।
विज्ञापन

जिम मॉरिशन

मात्र 28 वर्ष की उम्र में जिम मॉरिशन का भी शव 3 जुलाई, 1971 को बाथरूम में मिला था। उनके साथ लंबे समय तक उनकी साथी रहीं पैमेला कोर्सन का भी शव मिला था। उनके मौत के कारणों का आज तक पता नहीं चल सका है। उनके शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया था जिसकी वजह से उनकी मौत आज भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

ओरविल रिडेन बैचर

88 वर्षीय ओरविल रिडेन बैचर एक अमेरिकी व्यवसायी थे और पॉपकॉर्न का नाम उनके ही नाम पर रखा गया था। 19 सितंबर, 1995 को ओरविल को बाथरूम में मृत पाया गया था। उन्हें हार्ट अटैक आ गया था और उसके बाद वे डूब गए थे।

रॉबर्ट जोसेफ पैस्टोरली

50 वर्षीय रॉबर्ट जोसेफ पैस्टोरली अमेरिकी अभिनेता थे और उन्हें मर्फी ब्राउन टीवी श्रृंखला में एल्डिन बर्नेकी के किरदार के लिए जाना जाता है। 8 मार्च, 2004 को पैस्टोरली को उनके बाथरूम में मृत पाया गया था। उस समय उनके दाहिने हाथ में सिरिंज थी और पैंट में उल्टी। उनकी मौत हीरोईन की अधिक मात्रा लेने से हुई। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने अपनी प्रेमिका की हत्या में आरोपी ठहराए जाने के आरोप से बचने के लिए आत्महत्या की थी। 
विज्ञापन

ब्रिटनी मर्फी

क्लूलेस में लीक से हटकर भूमिका करके चर्चा में आने वाली हॉलीवुड कलाकार ब्रिटनी मर्फी की दिसंबर, 2009 में बाथरूम में शॉवर से नहाते हुए गिरने के कारण मौत हो गई थी। उनकी मौत निमोनिया और ड्रग की अधिक मात्रा की वजह से हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें