फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री-नाना विवाद को लेकर थाने पहुंचे अक्षय कुमार,बोले-मुझे बदनाम करने को वायरल करवा रहे हैं वीडियो

Mon, 08 Oct 2018 10:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार एक जान-माने कलाकार हैं। साथ ही वह खुद को विवादों से दूर भी रखने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि हाल ही में वह फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे सबसे चर्चित तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद पर कुछ भी कहने से बचते रहे हैं, लेकिन इस मामले को लेकर कुछ असाजिक तत्व अक्षय कुमार को बदनाम करने में लगे हुए हैं। यह जानकर अक्षय के फैंस को भी हैरानी हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अक्षय कुमार ने हाल ही में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। अक्षय कुमार का आरोप है कि तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के यौन उत्पीड़न मामले में कुछ असामाजिक तत्व गलत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल कर रहे हैं, जिससे लोगों के बीच उनका गलत संदेश जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार की इस शिकायत की जानकारी उनके प्रवक्ता और साइबर पुलिस ने दी है। अक्षय कुमार ने अपनी शिकायत में लिखा है कि कुछ दिनों से यूट्यूब पर उनके एक वीडियो को गलत तरीके के पेश करके वायरल किया जा रहा है। अक्षय कुमार का यह वीडियो मीडिया से सवाल-जवाब के दौरान का है। वीडियो के अंदर अक्षय कुमार तनुश्री-नाना पाटेकर के विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन अक्षय कुमार ने शिकायत में दावा किया है कि उन्होंने अभी तक इस विवाद पर कुछ भी नहीं बोला है। 
 

4 of 5
इस वीडियो के सामने आ जाने से अक्षय कुमार काफी परेशान लग रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि इस तरह के वीडियो से वह अपनी प्रतिष्ठा को लेकर काफी दुखी हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह इसकी पूरी जांच कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें यूट्यूब पर ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। जांच पूरी होते ही अपराधी को भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं बात करें तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद की तो हाल ही में 'आशिक बनाया आपने' की अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। साथ ही इस मामले में तनुश्री ने कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य पर भी आरोप लगाया है। तनुश्री दत्ता के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें