रणबीर कपूर इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग में बिजी है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही शुरू हुई है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणबीर ने यशराज बैनर की एक और फिल्म साइन की है जिसमें उनके साथ वाणी कपूर नजर आएंगी।
विज्ञापन
2 of 5
Ranbir Kapoor
सूत्रों की मानें इस फिल्म को करन मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे। यह रणबीर की यशराज बैनर के साथ तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले रणबीर 'बचना ऐ हसीनों' और 'रॉकेट सिंह' फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 5
vaani kapoor
कहा जा रहा है कि फिल्म को लेकर वाणी, रणबीर, करन मल्होत्रा की यशराज फिल्म्स से बातचीत जारी है। यह बड़े बजट की फिल्म है जिसमें पहली बार रणबीर और वाणी स्क्रीन शेयर करेंगे। फिलहाल इस फिल्म को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। जैसे ही तय होगा करन प्री-प्रोडक्शन शुरू कर देंगे।
4 of 5
Ranbir kapoor
अगर सब कुछ सही हुआ तो फिल्म की शूटिंग साल के आखिर तक शुरू होगी। वाणी इससे पहले यशराज की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'बेफिक्रे' में नजर आई थीं। हालांकि रणबीर के साथ फिल्म में काम करने से पहले ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगी।
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में हो रही है। कुछ समय पहले एक फोटो लीक हो गई थी जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का लोगो कैसा होगा। इस फिल्म को करण जौहर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है।