फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: 'सात दिन के अंदर विवादित सीन हटाएं वरना...', ओम राउत को सर्व ब्राह्मण महासभा ने भेजा नोटिस

Thu, 06 Oct 2022 05:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को लेकर अब अलग-अलग जगहों से विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल होने के बाद अब फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को नोटिज भेज कर माफी मांगने के लिए कहा गया है। यह नोटिस गुरुवार को सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से भेजा गया है। एडवोकेट कमलेश शर्मा की तरफ से भेजे गए नोटिस में सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से कहा गया है कि सात दिनों में फिल्म से विवादास्पद दृश्यों को हटाएं नहीं तो कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। 
Sindoor Khela: दशमी पर माता के रंग में रंगी नजर आईं रानी मुखर्जी-काजोल, जमकर खेला सिंदूर, तस्वीरें हुईं वायरल
विज्ञापन

2 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है, 'फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का चित्रण गलत तरीके से किया गया है। इसमें हिंदू देवी-देवताओं को चमड़े के कपड़े पहने और उन्हें अभद्र तरीके से बोलते हुए भी दिखाया गया है। सच तो यह है कि फिल्म में बहुत ही निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग किया गया है जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आहत करने वाली है। फिल्म में धार्मिक और जातिगत नफरत फैलाने वाले संवाद और चित्रण हैं। रामायण हमारा इतिहास और हमारी आत्मा है, जबकि आदिपुरुष में भगवान हनुमान को एक मुगल की तरह दिखाया गया है।' 
Adipurush: प्रभास की 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स में होगा बदलाव? विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने लिया यह फैसला
विज्ञापन

3 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
नोटिस में आगे लिखा है, 'कौन सा हिंदू बिना मूंछ के दाढ़ी रखता है जो भगवान हनुमानजी को दिखाया गया है।' साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि यह फिल्म में भगवान राम, माता सीता, भगवान हनुमान का पूर्ण इस्लामीकरण कर दिया गया है। आदिपुरुष फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे सैफ अली खान भी तैमूर और खिलजी की तरह दिखते हैं। फिल्म देश में धार्मिक भावनाओं को भड़काकर एक खास वर्ग के बीच नफरत फैलाने वाली है। इंटरनेट के माध्यम से इस तस्वीर का खूब प्रचार किया जा रहा है, जो हमारे समाज और देश के लिए पूरी तरह से हानिकारक है। नोटिस में कहा गया है, 'आप ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।'
Saif Ali Khan: 'आदिपुरुष' के विवाद के बीच बोले सैफ अली खान, 'महाभारत' पर आधारित फिल्म में करना चाहते हूं काम
विज्ञापन

4 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। लोगों को आदिपुरुष की पहली झलक का लंबे समय से इंतजार था। हालांकि ज्यादातर लोगों को 500 करोड़ की लागत से बनी फिल्म का टीजर पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म के वीएफएक्स से लेकर कलाकारों के लुक तक पर सवाल खड़े कर दिए। जनता के इस रिएक्शन के बाद ओम राउत को भी सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा। उन्होंने फिल्म का बचाव करते हुए कहा कि यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनाई गई जिसकी वजह से लोगों को ग्राफिक्स ऐसे लग रहे हैं।
Case To Banta Hai: पिता का मजाक उड़ाए जाने पर भड़के अभिषेक बच्चन, इज्जत देने की नसीहत देकर बीच में ही छोड़ा शो




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें