कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू जैसे सितारों से सजी साल की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया 2' बनाने वाले निर्देशक अनीस बज्मी की सलमान खान के साथ प्रस्तावित फिल्म ‘नो एंट्री में एंट्री’ की शूटिंग कब शुरू होगी, इस सवाल का अनीस बज्मी के पास कोई जवाब अब तक नहीं है। उनकी तैयारी फिल्म की शूटिंग जनवरी 2023 में शुरू करने की है, लेकिन फिल्म को लेकर ताजा अपडेट यह है कि सलमान खान ने अभी इस फिल्म के लिए कोई तारीख नहीं दी है। अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है और सलमान की तारीखों के इंतजार में बैठे अनीस अब तक फिल्म के दूसरे कलाकारों को भी इसके बारे में कोई अपडेट नहीं दे पा रहे हैं।