neha dhupia
अंगद बेदी ने पत्नी नेहा धूपिया के लिए बेबी शावर फंक्शन रखा था जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। नेहा ने ड्रेस के साथ टियारा भी पहना हुआ था। वहीं अंगद बेदी नेहा के साथ कोट पैंट में पोज देते हुए दिखाई दिए। नेहा और अंगद के इस दिन को और भी खास बनाने के लिए विक्की कौशल, अरबाज और जॉर्जिया, कोंकणा सेन शर्मा, अलवीरा अग्निहोत्री, कुणाल खेमू, सोहा अली खान, कबीर खान, मिनी माथुर, प्रीती जिंटा और राहुल बोस पहुंचे थे।