फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बागी 2' की कामयाबी के बाद दिशा और टाइगर के बढ़े भाव, चंद मिनटों के लिए मांगी करोड़ों की फीस

Wed, 11 Jul 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
बॉलीवुड में इन दिनों कई एक्टर्स के प्यार के चर्चे सुर्खियों में है जिसमें एक तरफ प्रियंका और निक हैं तो वहीं दूसरी तरह रणबीर और आलिया है। इन सबसे पहले जिसके प्यार के चर्चे जुबां पर चढ़े थे वह दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ थे। यह दोनों कपल 'बागी 2' फिल्म में एक साथ नजर आए थे जिसने ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दोनों कपल के हाथ सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
'बागी 2' की कामयाबी ने साबित कर दिया कि टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी की जोड़ी बड़े परदे पर सुपरडुपर हिट है। 'बागी 2' में इन दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। वहीं अब ऐसा लगता है कि इन दोनों की जोड़ी मेकर्स को भा गई है इसी वजह से उन्होंने इन दोनों को बड़े प्रोजेक्ट के लिए साइन करने का मन बना लिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Tiger and Disha
मिड डे के सूत्रों की मानें तो एक फेमस ऑयल कंपनी की मार्केटिंग टीम ने दिशा और टाइगर को विज्ञापन के लिए संपर्क किया है। इससे पहले यह दोनों कभी भी किसी विज्ञापन में साथ नहीं आए हैं ऐसे में कंपनी का मानना है कि उनके विज्ञापन का चेहरा अगर दिशा और टाइगर बनेंगे तो उन्हें ज्यादा फायदा होगा।

4 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
कहा जा रहा है कि इन दोनों ने इस विज्ञापन के लिए 5 करोड़ फीस मांगी है। फिलहाल इन दोनों ने इस विज्ञापन के ऑफर को साइन नहीं किया है अभी मेकर्स से उनकी बातचीत जारी है। आपको बता दें, दिशा और टाइगर की जोड़ी युवाओं के बीच फिटनेस को लेकर काफी चर्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger disha
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बॉलीवुड कपल को ऐसे किसी विज्ञापन का ऑफर दिया गया हो। इससे पहले शाहरुख खान और गौरी भी फर्नीचर ब्रांड में नजर आए थे जिसके लिए उन्होंने 18 करोड़ फीस ली थी। वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या भी किचन के सामन से संबंधित विज्ञापन में नजर आए थे जिसके लिए उन्होंने 30 करोड़ फीस ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें