फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए आर रहमान के बाद अब इस फिल्मकार का 'मसकली 2.0' पर फूटा गुस्सा, कहा- 'ऐसे गाने सुनना बंद करो'

Thu, 09 Apr 2020 11:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन दिनों तनिष्क बागची के नए गाने 'मसकली 2.0' को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। उनका ये गाना साल 2009 में आई फिल्म दिल्ली-6 के मसकली गाने का रीमिक्स है। मसकली गाने को मशहूर गीताकर प्रसून जोशी ने लिखा था। मोहित चौहान ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया था, जबकि ए आर रहमान ने इस गाने में संगीत दिया था। जिसके दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Hansal Mehta - फोटो : file photo
अब हाल ही में तनिष्क बागची ने मसकली के रीमिक्स वर्जन 'मसकली 2.0' को रिलीज किया। जिसके बाद अब इस गाने की चारों ओर आलोचना हो रही है। अब मशहूर फिल्माकार हंसल मेहता ने भी 'मसकली 2.0' को लेकर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने इस गाने के रीमिक्स को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'पुराने गानों का यह 'मनोरंजन' बंद हो सकता है अगर जनता उन्हें खारिज कर दे तो। यूट्यूब पर पुराने गानों को पसंद करने वालों की संख्या ज्यादा है इसलिए म्यूजिक कंपनियां उन्हें दोबारा बना रही हैं। ऐसे वीडियो देखना बंद करो। ऐसे गाने सुनना बंद करो।' 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Hansal Mehta - फोटो : file photo
हंसल मेहता ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'पुराने गाने मुश्किलों से बने हैं। इसे अपनी फिल्म के निर्माण के लिए भुगतान करने की एक छोटी सी कीमत के रूप में देखते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में मसकली गाने का जिक्र करते हुए लिखा, हां, मैं ये प्रतिक्रिया भयानक, कान को नुकसान पहुंचाने वाले मसकली संस्करण पर दे रहा हूं। लेकिन बीते 48 घंटे में यूट्यूब पर इसके व्यूज देखें। फिर देखें कि किसी समारोह में कैसे डीजे पर विस्फोट करते हैं।'
 

4 of 5
AR Rahman, Tara Sutaria, Sidharth Malhotra - फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर हंसल मेहता का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। हंसल महेता से पहले खुद ए आर रहमान और प्रसून जोशी भी 'मसकली 2.0' को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी बयां कर चुके हैं। ए आर रहमान ने अपने ट्वीट में नए गीत के बारे में वो सब कुछ लिखा है जिसे लिखने के लिए संगीत का एक साधक तनिष्क बागचियों जैसों की हरकत देखकर मजबूर हो जाता है।  उन्होंने लिखा,  'अच्छा गाना बनाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। उसे अच्छे से सोचना पड़ता है, रातों की नींद खराब करनी पड़ती है, लिखकर मिटाया जाता है, और फिर से लिखा जाता है। 200 से ज्यादा संगीतज्ञों ने एक साल तक एक रचनात्मक दिमाग के साथ काम किया, तब जाकर यह रचना हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AR Rahman, Prasoon Joshi - फोटो : amar ujala
वहीं प्रसून जोशी ने ट्विटर पर लिखा, उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा, 'दिल्ली 6 के गीत मसकली समेत मेरे लिखे सभी गीत मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मुझे बड़ा दुख है कि मोहित चौहान, ए आर रहमान और मेरी मूल रचना को इस तरह इस्तेमाल किया गया। मुझे आशा है कि प्रशंसक अभी भी ओरिजिनल गीत को सुनेंगे।' 

पढ़ें: जी5 की इस सीरीज को लेकर मचा सोशल मीडिया पर हंगामा, हॉलीवुड की फिल्म से कॉपी करने के लगे आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें