AR Rahman, Tara Sutaria, Sidharth Malhotra
- फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर हंसल मेहता का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। हंसल महेता से पहले खुद ए आर रहमान और प्रसून जोशी भी 'मसकली 2.0' को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी बयां कर चुके हैं। ए आर रहमान ने अपने ट्वीट में नए गीत के बारे में वो सब कुछ लिखा है जिसे लिखने के लिए संगीत का एक साधक तनिष्क बागचियों जैसों की हरकत देखकर मजबूर हो जाता है। उन्होंने लिखा, 'अच्छा गाना बनाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। उसे अच्छे से सोचना पड़ता है, रातों की नींद खराब करनी पड़ती है, लिखकर मिटाया जाता है, और फिर से लिखा जाता है। 200 से ज्यादा संगीतज्ञों ने एक साल तक एक रचनात्मक दिमाग के साथ काम किया, तब जाकर यह रचना हुई।'