देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और PM मोदी के साथ अब एक फिल्मस्टार भी दिखाई देगा, जिसकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सुपरहिट साबित हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
ये फिल्म स्टार हैं अभिनेता वरुण धवन। इसी साल उनकी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बाद 'जुड़वा-2' भी सुपरहिट साबित हो चुकी है। अब वरुण अपने फैंस को एक और तोहफा देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
जी हां वरुण जल्द ही हांगकांग के मशहूर वैक्स म्यूजियम में दिखने वाले हैं। वैक्स म्यूजियम दुनिया की मशहूर हस्तियों के मोम के पुतले बनाने के लिए फेमस है। अब तक इस म्यूजियम में महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के पुतले बने है।
4 of 5
अगर बॉलीवुड की बात करें तो वरुण बॉलीवुड के सबसे कम उम्र वाले एक्टर होंगे, जिनका मोम का पुतला बनेगा। इनसे पहले बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन, सलमान खान, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, अभिनेत्री केटरीना कैफ, करीना कपूर खान, एश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित के पुतले बन चुके हैं।
वरुण ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि वैक्स म्यूजियम की टीम ने आकर उनके शरीर का नाप लिया। उन्होंने म्यूजियम पर उनका पुतला लगाए जाने पर खुशी जाहिर की। गौरतलब हो कि वरुण धवन की उक्त दोनों फिल्में इस साल 100 करोड़ से ज्यादा रुपये कमा चुकी है।