फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के बाद अदनान सामी के Twitter अकाउंट पर लगाई इमरान की तस्वीर, यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

Wed, 12 Jun 2019 07:36 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। ऐसे में अब अमिताभ के बाद सिंगर अदनान सामी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। अदनान के ट्विटर अकाउंट पर भी अमिताभ के हैक्ड अकाउंट की तरह ही पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो लगा दी गई है।

विज्ञापन

2 of 6
अदनानी सामी का हैक्ड ट्विटर अकाउंट - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की के पाकिस्तान समर्थक ग्रुप अयालडिज़ टिम ने ही अदनाना का ट्विटर अकाउंट हैक किया है। हालांकि अदनान के नाम से एक और ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जिस ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है, उसका ट्विटर हैंडर @AdnanSamilive  है। पोस्ट में लिखा है मेरा अकाउंट हैक हो गया है और आप मुझे इस अकाउंट पर कॉटैक्ट करें। हालांकि उस अकाउंट पर भी पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की ही फोटो लगी हुई है। वहीं इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट भी कुछ अच्छे नहीं आए हैं। कोई यूजर हंस रहा है तो कोई यूजर अदनान सामी को मेजर कह रहा है। हालांकि कमेंट करने वालों में अधिकतर विदेशी ही हैं।

4 of 6
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अदनान के हैक्ड अकाउंट पर पाकिस्तान के पीएम इमरान की फोटो लगी है। वहीं कवर फोटो पर तुर्की के ग्रुप अयालडिज़ टिम का फोटो लगा हुआ है। बता दें कि इस अकाउंट में ट्विटर का वेरिफाइड ब्लू टिक भी नहीं नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
दरअसल इससे पहले सोमवार रात अमिताभ बच्चन के प्रोफाइल में जब अचानक पाकिस्तान पीएम इमरान खान की तस्वीर नजर आने लगी तो उनके प्रशंसकों ने ट्विटर पर ट्वीट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
अयालडिज़ टिम ने अमिताभ बच्चन के हैक्ड अकाउंट से कई ट्वीट किए। जहां पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा था- 'यह पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण संदेश है! हम तुर्की के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रति आइसलैंड रिपब्लिक के व्यवहार की निंदा करते हैं। हम अपनी बात सहजता से लेकिन दृढ़ता से रखते हैं और आपको बड़े साइबर अटैक के बारे में आगाह कर देना चाहते हैं। अयालडिज़ टिम तुर्किस आर्मी +++'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें