फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हैकर्स ने लिया बिग बी का बदला,उनकी फोटो शेयर कर पाकिस्तानी साइट्स पर लिखा हिंदुस्तान जिंदाबाद

Wed, 12 Jun 2019 07:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक होने पर हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। सोमवार देर रात उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। हैकर्स ने अमिताभ की प्रोफाइल पिक्चर की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी थी। हालांकि मंगलवार  सुबह उनका ट्विटर अकाउंट रिकवर कर लिया गया।

विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
इस बीच अब खबर है कि कुछ भारतीय हैकर्स ने बिग बी का बदला लेने के लिए अब पाकिस्तान में मौजूद सरकारी संस्थानों की वेबसाइट को हैक करके अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगा दी है। Indian Cyber Soldiers नाम के इस हैकर ग्रुप ने खुद इस बात की खुलासा ट्विटर पर किया है। इन हैकर ग्रुप ने पाकिस्तान की वेब साइट हैक करके न केवल अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगाई बल्कि हिंदुस्तान जिंदाबाद भी लिखा।
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
खबर लिखने तक, पाकिस्तान के सियालकोट में मौजूद सरकारी मैरी कॉलेज की साइट पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर दिख रही थी। इस तस्वीर में उनके नाम के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा था। तस्वीर में बिग बी हाथ में तिरंगा लिए नजर आए। इसके अलावा Indian Cyber Soldiers ने पाकिस्तान की अन्य सरकारी साइट्स को भी हैक किया। 
 

 

4 of 5
Amitabh Bachchan photo on Pakistani website - फोटो : amar ujala
खबरों की मानें तो सोमवार रात अमिताभ बच्चन के प्रोफाइल में जब अचानक पाकिस्तान पीएम इमरान खान की तस्वीर नजर आने लगी तो उनके प्रशंसकों ने ट्विटर पर ट्वीट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
बता दें कि अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने लिखा था- 'ये पूरी दूनिया के लिए एक जरूरी संदेश है। हम टर्किश फुटबॉलर के प्रति आइसलैंड रिपब्लिक के रवैए की निंदा करते हैं। हम प्यार से बात करते हैं, लेकिन हम बड़ी सी छड़ी रखते हैं। हम बता दें कि एक बड़ा साइबर अटैक होने वाला है।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें