इस बीच खबर थी कि राजामौली ने अजय देवगन को अपनी अपकमिंग फिल्म RRR में एक खास किरदार ऑफर किया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। राजामौली चाहते थे कि अजय इस किरदार को निभाये। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अजय देवगन अब तक साउथ की दो फिल्मों के ऑफर को ठुकरा चुके हैं। इससे पहले उन्हें कमल हसन की फिल्म इंडियन 2 के लिए ऑफर आया था।