फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए करण जौहर, सीएम रिलीफ फंड में दान की इतनी राशि

Tue, 05 Jul 2022 11:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
असम में इन दिनों बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने असम के लोगों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दिए थे। वहीं, अब फिल्म निर्माता करण जौहर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं और उन्होंने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-विरल भयानी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फिल्म निर्माता करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन का सीएम रिलीफ फंड में 11 लाख रुपये का योगदान देने के लिए आभारी हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने रोहित शेट्टी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘रोहित शेट्टी का भी असम बाढ़ के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को साथ लाने की पहल के लिए भी धन्यवाद।’
 
 
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शेट्टी और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले रोहित शेट्टी और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी सीएम राहत कोष में प्रत्येक को 5-5 लाख रुपये का दान किए थे। उस मौके पर भी सीएम ने दोनों का मदद करने के लिए धन्यवाद किया था। बता दें कि असम के 22 जिलों में 14 लाख लोग इस भीषण बाढ़ की चपेट में हैं और अब तक कई नागरिकों की मौत भी चुकी है।
विज्ञापन

4 of 4
करण जौहर ने शुरू की कॉफी विद करण की शूटिंग - फोटो : Instagram
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द दी यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सबसे पहले गेस्ट बनकर आएंगे। शो के प्रोमो आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें