फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 21 साल पहले इस एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ किया था डेब्यू, अब दिखने लगीं ऐसी

Wed, 13 Jun 2018 04:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महिमा चौधरी और शाहरुख खान
पहली ही फिल्म में किंग खान शाहरुख खान के साथ काम करने वालीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी लंबे समय से बड़े परदे से गायब हैं।उन्होंने साल 1997 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया था। उसके बाद महिमा चौधरी ने कई फिल्में कीं लेकिन वो ज्यादा दिनों तक इंडस्ट्री में टिक नहीं पाईं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर महिमा इन दिनों क्या कर रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महिमा चौधरी
दरअसल, हाल ही में महिमा एक आर्ट शो में गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। महिमा शॉर्ट ड्रेस के साथ हील्स में दिखीं और पहले से काफी फिट हो गई हैं। बता दें कि इससे पहले उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें महिमा का वजन काफी बढ़ा हुआ दिखा था।
विज्ञापन

3 of 5
महिमा चौधरी
महिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर क्यों उनके करियर का ग्राफ एकाएक नीचे गिरता चला गया। महिमा ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए कहा, 'सिंगल मदर होने की वजह से मुझे अपनी बेटी की परवरिश के लिए पैसे चाहिए होते थे।'

4 of 5
महिमा चौधरी
महिमा ने आगे कहा, 'किसी भी फिल्म में काम करने में ज्यादा समय लगता है इसलिए मैं उसमें काम नहीं कर सकती थी। पैसे कमाने के लिए मैंने कई रियलिटी शो को जज करना और फंक्शनों में जाकर रिबन काटना शुरू कर दिया। हालांकि मुझे अब लगता है कि मेरे उस फैसले ने मेरे फिल्मी करियर को खराब करके रख दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिमा चौधरी
गौरतलब है कि महिमा चौधरी ने साल 2006 में आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। इस शादी से महिमा की एक 8 साल की बेटी है। फिलहाल महिमा बिना तलाक लिए अपने पति से अलग रह रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें