फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: 83 की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने अपनी मां के लिए लिखा खास संदेश, लोगों ने यूं दी बधाई

Fri, 24 Dec 2021 06:18 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह की हालिया रिलीज हुई फिल्म 83 को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई है। फिल्म का जबसे ट्रेलर रिलीज हुआ था तबसे ही लोगों के मन में फिल्म को देखने का उत्साह बना हुआ था। ये फिल्म आज ही सिनेमाघरों में लगी है और फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रणवीर सिंह सहित पूरी टीम ने हाल ही में मुंबई में फिल्म का प्रीमियर रखा था। जिसमें कपिल देव खास मेहमान के रूप में पहुंचें थे। फिल्म को मिली सफलता के बाद रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर खास संदेश लिखा।

अपनी मां के लिए लिखा खास संदेश

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में रणवीर की मां ने हाथों में विजेता कप पकड़ा हुआ है और उनके चेहरे की खुशी से ये साफ झलक रहा है कि वो 83 की सफलता पर कितनी खुश हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ‘हम जीत गए मम्मा’, इसी के साथ रणवीर ने नीचे क्रेडिट देते हुए लिखा, ‘यह असली कप है’।
 
विज्ञापन

2 of 5
83 प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सितारों ने दी बधाई  

रणवीर सिंह की फिल्म प्रशंसकों को तो खूब पसंद आई, लेकिन बॉलीवुड सितारे भी उनकी फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोफी चौधरी ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘ये बहुत खूबसूरत है’। ऋचा चड्डा ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘जीत गए। ऐसी एतिहासिक फिल्म देने के लिए शुक्रिया’। इसी के साथ कई सितारों ने रणवीर सिंह की तस्वीर पर इमोजी भेजे।
विज्ञापन

3 of 5
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया पसंद

सोशल मीडिया पर सितारों के अलावा लोग भी उनकी इस तस्वीर पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। छह घंटे पहले डाली गई इस तस्वीर पर पांच लाख पचास हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। लोग इस फिल्म को देखने के बाद रणवीर सिंह के काम की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। फैंस इस फिल्म को रणवीर के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं।

4 of 5
83 फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म में इन सितारों ने निभाई अहम भूमिका

रणवीर सिंह जहां इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण फिल्म में उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में साकिब सलीम, साहिल चड्डा, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, एमी विर्क, जीवा, जतिन सरना, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, दिनकर शर्मा, धैर्य करवा अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 83 में दीपिका और रणवीर सिंह - फोटो : deepveerparadiso/insta
प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे थे दीपिका और रणवीर

अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए दीपिका और रणवीर दुबई पहुंचें थे। उनके साथ उस दौरान कबीर खान भी मौजूद थे। उनकी फिल्म की झलक दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर 83 की झलक दिखाई गई। ये देखकर दीपिका काफी भावुक हो गई थीं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ फिल्म की निर्माता भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें