फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: ऋतिक रोशन ने अनिल कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट शेयर कर किया यह खुलासा

Fri, 24 Dec 2021 06:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, सिद्धार्थ आनंद - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र पर भी अनिल कपूर अपनी फिटनेस के चलते यंग एक्टर्स को टक्कर देते नजर आते हैं। अभिनेता के इस खास मौके पर बॉलीवुड के जाने- माने एक्टर और डांसर एक्टर ऋतिक रोशन ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अनिल कूपर को इस खास दिन की बधाई देते हुए ऋतिक ने खुलास किया। इस खुलासे के सामने आने के बाद अब उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं अपने इस खुलासे की वजह से अभिनेता अब सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहे हैं। 

दरअसल, अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए ऋतिक रोशन ने यह जानकारी भी दी कि अनिल कपूर उनकी आगामी फिल्म 'फाइटर' में उनके साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। ऋतिक ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। 

विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए इस पोस्ट में ऋतिक ने लिखा, "मैं उस व्यक्ति को हैप्पी बर्थडे कहना चाहता हूं, जिसे देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। मेरी बधाई स्वीकार करें अनिल सर। आपको सेट पर असिस्ट करते-करते आखिरकार मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिल ही गया है। मैं आपके साथ फाइटर में स्क्रीन शेयर करने के लिए उत्साहित हूं।"

विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऋतिक के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अनिल कपूर ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा है, "थैंक यू सो मच ऋतिक। मुझे भी फिल्म फाइटर का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है।"

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म 'फाइटर' में अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म देश की पहली हवाई ऐक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक के अलावा इस फिल्म में उनके साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। इस तस्वीर में अनिल के साथ फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और अभिनेता ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें