फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक को पहली बार KISS करता देख मां की हो गई थी ऐसी हालत, 8 साल बाद बड़ा खुलासा

Sat, 02 Mar 2019 04:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : file photo
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)  की फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) हाल ही में रिलीज हुई है जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद भी कार्तिक लुका छिपी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने अपनी निजीं जिंदगी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। कार्तिक ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार एक्ट्रेस को ऑन स्क्रीन Kiss किया था तो मां और नानी की कैसी हालत हुई थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : file photo
कार्तिक ने यह खुलासा साल 2013 में दिए गए इंटरव्यू के दौरान किया था। कार्तिक ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्होंने पहली फिल्म प्यार का पंचनामा में एक्ट्रेस को किस किया था तो मां की क्या हालत हुई थी। कार्तिक ने कहा था - 'जब मैंने फिल्म में किस किया था तो उस सीन को देखकर मेरी मां परेशान हो गई थी।' 
विज्ञापन

3 of 5
kartik aryan - फोटो : file photo
कार्तिक ने आगे कहा - 'वह इतना परेशान हो गई थीं कि रोने लगी थीं। मेरे ऑन स्क्रीन बर्ताव की वजह से वह रोने लगी थीं। यहां तक कि मेरी नानी भी किसिंग सीन की वजह से नाराज थीं। मैंने पढा़ई छोड़ दी थी और फिर फिल्मों में ऐसे सीन दे रहा था, इसी वजह से दोनों की ऐसी हालत हो गई थी।'

4 of 5
kartik aaryan - फोटो : file photo
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल हो चुके हैं और अब तक कुल 8 फिल्में ही की हैं। इन फिल्मों में 'प्यार का पंचनामा', 'आकाशवाणी', 'कांची-द अनब्रेकेबल', 'प्यार का पंचनामा 2', 'सिलवट', 'गेस्ट इन लंदन', 'सोनू की टीटू की स्वीटी' और हाल ही में रिलीज 'लुका छिपी' शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक - फोटो : twitter
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम इन दिनों बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या से जोड़ा जा रहा है। यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए स्पॉट हुए हैं। इसी वजह से इन दोनों के अफेयर की खबरें जोरों पर है। अनन्या जल्द ही 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of the Year 2) फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में अनन्या के अपोजिट टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें