अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि वह कभी भी व्यस्क कॉमेडी नहीं करेंगे और वह केवल इसलिए नहीं क्योंकि वह इसको लेकर सहज नहीं है बल्कि इसलिए भी क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे उन्हें यह करता देखें। अरशद गोलमाल सीरिज, 'टोटल धमाल', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' जैसी कई हिट कॉमेडी फिल्में कर चुके हैं।