बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस वक्त निक जोनस ब्रदर्स के गाने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस गाने में प्रियंका चोपडा़ से लेकर उनकी जेठानी सोफी टर्नर भी है। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रियंका ने अपने इसी लुक की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह बाथटब में बैठी नजर आ रही हैं।