फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या को मिली बड़े बजट की फिल्म, 8 साल बाद इस डायरेक्टर के साथ करेंगी काम

Thu, 10 Jan 2019 03:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Amitabh - फोटो : twitter
ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन ने 'सरकार राज' फिल्म में आखिरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म में  इन दोनों के अलावा अभिषेक बच्चन भी मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 11 साल हो चुके हैं। इस फिल्म के बाद बिग बी और ऐश्वर्या कभी भी एक साथ पड़े परदे पर नजर नहीं आए। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह दोनों स्टार जल्द ही एक साथ बड़े परदे पर नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh aishwarya - फोटो : twitter
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या ने फिल्म साइन कर दी है। हालांकि अमिताभ बच्चन का प्रोजेक्ट को साइन करना अभी भी बाकी है। सूत्रों की मानें तो यह पीरियड ड्रामा फिल्म है जो कि 'बाहुबली' की तरह बनाई जाएगी। यह एक बाइलिंगुअल प्रोजेक्ट है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स भी होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh and aishwarya - फोटो : twitter
इस फिल्म का निर्माण 'कल्कि कृष्णामूर्ति' की किताब 'Ponniyin Selvan' की न्यू फ्रेंचाइजी के तौर पर होगा। इस फिल्म की कहानी 10 और 11वीं शताब्दी के Rajaraja Chola पर आधारित होगी। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के लिए स्टार्स से एक साथ डेट मांगी गई हैं। यह फिल्म कई पार्ट्स में बनेगी। इस किताब के पांच भाग हैं लेकिन मेकर्स इस फिल्म को तीन पार्ट में बनाना चाहते हैं। 

4 of 5
Aishwarya Abhishek - फोटो : File Photo
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन के साथ 'गुलाब जामुन' फिल्म में नजर आएंगी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म से इन दोनों ने किनारा कर लिया है जिसकी वजह फिल्म की कहानी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्टार्स ने फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव करने की बात कही थी। इस फिल्म को अनुराग कश्यप प्रोड्यूस कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ 6 फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'मोहब्बतें', 'सरकार राज', 'हम किससे कम नहीं', 'क्यूं हो गया ना', 'बंटी और बबली' और 'खाकी' हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन इस वक्त 'झुंड' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बिग बी ने शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें