फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म से हिट हुआ था ये एक्टर, फिर आए ऐसे बुरे दिन कि करनी पड़ी एडल्ट कॉमेडी

Sun, 25 Jun 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Written by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 9
आफताब शिवदसानी
बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदसानी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बचपन से ही कर दी थी। सबसे पहले वो अनिल कपूर की सुपर हिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नजर आए थे। इसके बाद वो महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शहंशाह' में नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 9
आफताब शिवदसानी
'शहंशाह' में आफताब ही बड़े होकर विजय दीनानाथ चौहान (अमिताभ बच्चन) बनते हैं। वहीं बतौर लीड एक्टर 'मस्त' उनकी पहली फिल्म थी और इसके लिए आफताब को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद आफताब कई फिल्मों का हिस्सा रहे लेकिन सोलो हीरो के रूप में उन्हें स्वीकार नहीं किया गया।
विज्ञापन

3 of 9
आफताब शिवदसानी
करियर की डूबती नाव को पार लगाने के लिए आफताब को सेक्स कॉमेडी फिल्मों का सहारा लेना पड़ा। इन फिल्मों को करने से पहले उन्होंने पॉर्न स्टार्स से मुलाकात तक की थी जिससे की उन्हें ये किरदार निभाने में मदद मिल सके। हालांकि उनकी ये फिल्में भी कुछ खास धमाल नहीं मचा पाईं। 

4 of 9
आफताब शिवदसानी
इतना ही नहीं, इन फिल्मों की वजह से उन्हें अपनी पत्नी निन दुसांज की नाराजगी तक सहनी पड़ी। निन ने ये साफ कहा था कि वो आफताब के इस काम से खुश नहीं हैं और नहीं चाहती कि आने वाले समय वो फिर ऐसी फिल्में करें।
विज्ञापन

5 of 9
आफताब शिवदसानी
एक इंटरव्यू में आफताब ने बताया था कि कैसे फिल्मों में नाकामियां मिलने के बाद वो शराब या नशीली दवाओं के बजाय अध्यात्म की शरण में गए जबकि उन दिनों वह बहुत परेशान और अकेले थे। उन्होंने कहा, ‘अध्यात्म ने मेरी जिंदगी बदली। जब मैं बहुत सारी तकलीफों से गुजर रहा था तब बिलकुल अकेला था।

मैंने बौद्ध धर्म को लेकर बहुत सारी किताबें पढ़ीं और मेरे मन को शांति मिली। मैं धर्मशाला गया और दलाई लामा से मिला। वहां से मैं थाईलैंड भी गया और बौद्ध धर्म की शिक्षाओं से अपना खोया आत्मविश्वास वापस पाया।’
विज्ञापन

6 of 9
आफताब शिवदसानी
यहां तक कि आफताब ने ये भी बताया था कि एडल्ट कॉमेडी करते समय वो सहज महसूस नहीं करते हैं और जब भी उनसे इस बारे में बात कि जाती तो वो घुमा-फिरा कर कहानी पर ही आ जाते।

फिल्मों के अलावा आफताब ने प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 'आओ विश करें' फिल्म का निर्माण किया था जिसमें उनके अपोजिट आमना शरीफ थीं। ये फिल्म कब आकर चली गई किसी को पता तक नहीं चला।
विज्ञापन

7 of 9
आफताब शिवदसानी
अगर आफताब की सलाना आय के बारे में बात करें तो वो साल भर में करीब 50 करोड़ कमा लेते हैं। हालांकि एक्टिंग उनका मुख्य करियर है इसके अलावा प्राइवेट कंपनी के शेयर्स में भी उनका हिस्सा है।
 

8 of 9
आफताब शिवदसानी
उनकी पत्नी भारत आने से पहले हांगकांग की एक कंपनी में काम करती थी। साथ ही कुछ समय के लिए मॉडलिंग करियर में भी अपना हुनर दिखा चुकी हैं। निन कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांज की छोटी बहन हैं।
विज्ञापन

9 of 9
आफताब शिवदसानी
बता दें कि निन से शादी से पहले आफताब का नाम याना गुप्ता और आमना शरीफ के साथ जुड़ चुका है। लेकिन 2014 में उन्होंने गर्लफ्रेंड से निन से शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें