फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्युषा की मौत के बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने की थी पार्टी, करीबी दोस्त ने खोले कई और राज

Sun, 25 Jun 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
pratyusha banerjee
साल 2016 में प्रत्युषा बनर्जी की बॉडी उनके घर में पाई गई थी। एक अप्रैल को प्रत्युषा ने खुदकुशी कर ली थी। प्रत्युषा के पैरेंट्स ने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार उसके ब्वॉयफ्रेंड राहुल सिंह पर लगाया था। पैरेंट्स ने राहुल के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। वहीं राहुल कोर्ट में खुद को बेगुनाह साबित करने में लगा है। 
विज्ञापन

प्रत्युषा की मौत के बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने की थी पार्टी, करीबी दोस्त ने खोले कई और राज

2 of 9
प्रत्युषा
हाल ही में एक्ट्रेस वर्षा भगवानी ने मृणाल जैन पर जबरदस्‍ती फिजिकल रिलेशन बनाने का आरोप लगाया था। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अब वर्षा ने प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल के बारे में भी कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

प्रत्युषा की मौत के बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने की थी पार्टी, करीबी दोस्त ने खोले कई और राज

3 of 9
प्रत्युषा
वर्षा ने बताया कि प्रत्युषा की मौत के बाद एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए राहुल से मिली थी। राहुल और वर्षा के कई फ्रेंड्स एक पार्टी में गए थे। वहां एक लड़की जैज भी थी। जैज वही लड़की है जो उस दिन प्रत्युषा के साथ थी। जब उसने फांसी लगाई थी।

प्रत्युषा की मौत के बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने की थी पार्टी, करीबी दोस्त ने खोले कई और राज

4 of 9
pratyusha banerjee
उस पार्टी के बाद वर्षा और राहुल हर रोज मिलने लगे। वर्षा ने बताया, 'राहुल के लिए मेरे मने में सॉफ्ट कॉर्नर हो गया ‌था। अपने बर्थडे के दिन वो मेरे घर पर था। और हम लोगों साथ में पार्टी की थी। उसने मीडिया के सामने झूठ बोला था‌ कि प्रत्युषा के जाने के बाद उसने अपना बर्थडे नहीं मनाया।'


 
विज्ञापन

प्रत्युषा की मौत के बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने की थी पार्टी, करीबी दोस्त ने खोले कई और राज

5 of 9
f
स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू के दौरान वर्षा ने कहा, 'एक दिन मेरे पास हीर पटेल नाम की लड़की का कॉल आया। उसने मुझे राहुल के बारे में बहुत सारी बातें बताईं। जब मैंने राहुल से इस बारे में पूछा तो वो मुझे गाली देने लगा। फिर मैंने भी उसे गाली दी। इतना ही नहीं उसने मेरी बिल्डिंग के नीचे आकर खूब हंगामा भी किया। मैंने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।' 


विज्ञापन

प्रत्युषा की मौत के बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने की थी पार्टी, करीबी दोस्त ने खोले कई और राज

6 of 9
प्रत्युषा
इतने दिनों तक चुप रहने के बारे में पूछने पर वर्षा ने कहा, 'मुझे डर था कि मेरा नाम प्रत्युषा केस में आ जाएगा। मेरा नाम बदनाम होगा। इसलिए मैं चुप रही। लेकिन अब मैं चाहती हूं कि राहुल का असली चेहरा सबके सामने आए।'

विज्ञापन

प्रत्युषा की मौत के बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने की थी पार्टी, करीबी दोस्त ने खोले कई और राज

7 of 9
साहिला चड्ढा
वर्षा राहुल की खास दोस्त में से एक थीं। लेकिन जब राहुल ने उन्हें भी धोखा दिया तो प्रत्युषा की मां और काम्या पंजाबी ने उन्हें संभाला। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि राहुल एक्ट्रेस साहिला चड्ढा के घर पर रह रहा था। लेकिन पैसों के लिए राहुल ने उनका भी फायदा उठाया। 

प्रत्युषा की मौत के बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने की थी पार्टी, करीबी दोस्त ने खोले कई और राज

8 of 9
प्रत्यूषा बनर्जी - फोटो : ANI
वहीं जब इस बारे में राहुल से पूछा गया तो उसने कहा कि वो एक प्रोड्यूसर और इवेंट मैनेजर है। हर साल 36 करोड़ रुपए कमाता हूं। कई लोगों से मिलता हूं। इसी तरह वर्षा से भी मिला था। वो झूठ बोल रही है। वो मेरी कोई बेस्ट फ्रेंड नहीं है। 
विज्ञापन

प्रत्युषा की मौत के बाद ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने की थी पार्टी, करीबी दोस्त ने खोले कई और राज

9 of 9
f - फोटो : f
जब वर्षा को ये बात पता चली तो उन्होंने कहा, 'क्या वो 36 करोड़ रुपए कमाता है। उसने आज तक मेरे 12 हजार रुपए नहीं लौटाए हैं।' वर्षा और राहुल की कुछ तस्वीरें और वाट्स ऐप चैट देखकर यही लगता है कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें