मैरी मिलबेन
- फोटो : सोशल मीडिया
मिलबेन ने आगे कहा कि, "जब मैं अपनी पहली भारत यात्रा की तैयारी कर रही हूं, तो मेरे मन में डॉ मार्टिंन किंग लूथर के शब्द गूंज रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'दूसरे देशों में, मैं एक पर्यटक के रूप में जा सकता हूं, लेकिन भारत में, मैं एक तीर्थयात्री के रूप में आता हूं।" भारत में अपनी यात्रा के दौरान मिलबेन पहली बार एनएफटी ग्लोबल कंपनी Abris.io की को- फाउंडर/सीईओ और यूएस-भारत संबंधों पर रणनीतिक सलाहकार प्रिया सामंत के साथ परफॉर्म करेंगी। इसके साथ ही यह देश की स्वतंत्रता और इंडियास्पोरा के 10वें साल के मौके पर इंडियास्पोरा ग्लोबल फोरम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।