फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan-Agastya Nanda: अफेयर की अटकलों के बीच, फिर से साथ दिखे सुहाना खान-अगस्तय नंदा

Thu, 26 Dec 2024 09:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में स्टार किड्स के रिलेशनिशप भी खूब चर्चा में रहते हैं। इन दिनों भी सुहाना खान और अगस्तय नंदा के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अफेयर की अटकलों के बीच हाल ही में उन्हें मुंबई में पब्लिक प्लेस पर साथ में देखा गया। 

विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान-अगस्तय नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा के बीच एक नया रिश्ता बन रहा है। लंबे समय से यह अफवाह सुनने में आ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बारे में दोनों ने अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है। हाल ही में उन्हें साथ देखा गया, दोनों एक पब्लिक प्लेस पर नजर आए। यहां पर पैपराजी ने उनकी वीडियो रिकॉर्ड की।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान-अगस्तय नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

बोट में बैठते हुए दिखे 
मुंबई के एक बीच एरिया पर सुहाना खान और अगस्तय नंदा नजर आए। दोनों के आसपास आम लोग भी मौजूद थे। थोड़ी देर में दोनों एक बोट में बैठ गए। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। फैंस ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है, जिसमें कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी सुहाना और अगस्तय नंदा के लिए बनाए हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान-अगस्तय नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम-@agastya.nanda, @suhanakhan2

दीवाली पार्टी में भी साथ आए थे
कुछ महीनों पहले एक बॉलीवुड दिवाली पार्टी में सुहाना खान और अगस्तय नंदा को साथ-साथ एंट्री लेते हुए देखा गया। दोनों एक ही कार में बैठकर पार्टी में साथ आए थे।

 

4 of 5
सुहाना खान-अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

लंदन में वैकेशन करते भी दिखे 
कुछ महीनों पहले भी एक वैकेशन पर सुहाना और अगस्तय नंदा साथ दिखे थे। दोनों लंदन में साथ नजर आए। वहां दोनों को एक साथ डिनर करते देखा गया। उनकी डिनर करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। साथ में इतने सारे पब्लिक अपीरियंस के बाद भी सुहाना और अगस्तय नंदा ने अपने रिलेशनशिप में होने की बात को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया है।

Baby John Box Office Day 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी बेबी जॉन, वरुण की फिल्म का खेल होगा खत्म?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'आर्चीज' में सुहाना-अगस्तय नंदा बाकी एक्टर्स के साथ - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

फिल्म ‘आर्चीज’ में साथ एक्टिंग की 
सुहाना और अगस्तय लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने साथ में फिल्म 'आर्चीज' में काम किया। इस फिल्म में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रोमांस भी किया। ऐसा लगता है कि यही से इनके बीच असल जिंदगी में भी नजदीकियां बढ़ी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें