जून की तपती दोपहर में उत्तर से लेकर दक्षिण तक सिनेमा की सरगर्मी सबसे जोरों पर है। महीने के पहले शुक्रवार 3 जून को बॉक्स ऑफिस तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं और दिलचस्प ये है कि ये सभी फिल्में अखिल भारतीय स्तर पर अपनी मूल भाषाओं के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हो रही हैं। एक तरह से हिंदी, तमिल और तेलुगू का ये साल का सबसे बड़ा मुकाबला बन गया है और इन फिल्मों की गुरुवार शाम तक की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में कमल हासन का पलड़ा सबसे भारी नजर आ रहा है। शुक्रवार को ओटीटी पर बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ का तीसरा सीजन भी रिलीज हो रहा है।