फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day पर अदनान सामी ने गाया 'मेरे देश की धरती', सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

Sun, 26 Jan 2020 05:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अदनान सामी - फोटो : Twitter
आज पूरा देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर भारतीय गायक अदनान सामी ने देशवासियों के लिए मनोज कुमार की फिल्म 'पुकार' का गाना 'मेरे देश की धरती' गाया है। ट्विटर पर अदनान का यह गाना वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अदनान सामी - फोटो : Twitter
इस गाने का वीडियो ट्वीट करते हुए अदनान सामी ने लिखा- 'आइकॉनिक गीत मेरे देश की धरती का मेरा वर्जन'। इसके साथ ही अदनान ने #RepublicDayIndia #JaiBhimIndianRepublic #RepublicDay2020 #JaiHind जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया।
 
विज्ञापन

3 of 4
adnan sami - फोटो : social media

अदनान के फैंस उनके इस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस ट्वीट को अब तक पांच हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। साथ ही फैंस ट्वीट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें केंद्र सरकार ने अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

4 of 4
Adnan Sami - फोटो : Social Media

अदनान को भारत की नागरिकता 1 जनवरी, 2016 को मिली थी। इससे पहले वह पाकिस्तान के नागरिक थे। अदनान के पाकिस्तानी पासपोर्ट की अवधि 26 मई, 2015 को समाप्त हुई थी। अदनान ने केंद्र सरकार से उन्हें भारत की नागरिकता देने की अपील की थी जिसे भारत सरकार ने स्वीकार किया। पुरस्कार का एलान होने पर अदनान ने सोशल मीडिया पर ट्टीट करके अपनी खुशी जाहिर की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें