बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने मुंबई को लेकर ऐसी बात कही है, जिसे लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। इसके अलावा बीते दिनों सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ब्रिटिश शासन से पहले इंडिया की कोई रूपरेखा नहीं थी, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। ऐसे में मुंबई के बारे में ऐसा बोले पर सैफ दोबारा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।