फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SOTY 2 की तुलना एवेंजर्स से कर बुरी तरह ट्रोल हुए आदित्य सील, यूजर्स बोले- 'भाई दिमाग खोखला है क्या'

Tue, 14 May 2019 02:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
SOTY 2
'एवेंजर्स एंडगेम' की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में हॉलीवुड की अब तक की तमाम फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही 'एंडगेम' कई बड़ी हिंदी फिल्मों को भी अंगूठा दिखाते हुए आगे बढ़ रही है। इसी बीच करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 भी रिलीज हुई लेकिन तमाम चमक धमक के बावजूद कोई कमाल नहीं दिखा पाई।
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Student Of The Year 2 - फोटो : social media
फिल्म के एक्टर आदित्य सील इन दिनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की तुलना 'एवेंजर्स' से करने के कारण सुर्खियों में हैं। जिन लोगों ने SOTY 2 को बेकार फिल्म कही उनको आदित्य ने जवाब देते हुए कहा था- यह समाज का वह वर्ग है जो एवेंजर्स देखकर उसे पसंद करेंगे और विश्वास करेंगे कि सुपरहीरो होते हैं, लेकिन हमारी फिल्म की आलोचना करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
student of the year 2
आदित्य ने जैसे ही ये बयान दिया वह बुरी तरह ट्रोल हो गए। एक यूजर ने उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की तुलना 'एवेंजर्स' से करने के लिए जमकर सुनाया। उसने लिखा- 'भाई दिमाग खोखला है क्या एकदम...'
 


 

4 of 5
student of the year 2 - फोटो : मुंबई ब्यूरो
एक यूजर ने लिखा- भाई मैंने 4 बार हॉल में जाकर एवेंजर्स देखी और हर बार मैं रोया लेकिन SOTY 2 फोन में देखने के बाद इस बात के लिए रोया कि मैंने अपना समय क्यों खराब किया। एक ने लिखा- कॉन्फिडेंस देख रहे हो बंदे का।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Student of the Year 2
बात करें SOTY 2 की तो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। फिल्म ने अभी तक 38.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स नहीं मिला है। फिल्म में आदित्य सील कैंपस के बैड बॉय के रूप में हैं। फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें