हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपना जन्मदिन 16 नवंबर को मनाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई शानदार फिल्मकारों और कलाकारों के साथ काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने आपको एक अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में बखूबी स्थापित किया है। आज उनका 37वां जन्मदिन है और 37 साल के होने जा रहे अभिनेता ने अपनी अदाकारी के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। इंडस्ट्री में आदित्य को पहचान फिल्म 'आशिकी 2' से मिली थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। आदित्य रॉय कपूर के 37वें जन्मदिन पर हम आपको उनके जीवन और लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।