हर शुक्रवार को बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होती हैं। इन फिल्मों का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे ही इस शुक्रवार भी बॉक्स ऑफिस पर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म मलंग रिलीज हुई है। इसी के साथ विधु विनोद चोपड़ा की कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म 'शिकारा' भी रिलीज हो गई है। वहीं छोटे पर्दे से शुरुआत करने वाली हिना खान की भी डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' रिलीज हुई है। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर आमद देने के बाद पहले दिन कितनी कमाई की है आपको बताते हैं।