फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट निकालने के बस कुछ कदम दूर है 'मलंग', छठे दिन 'शिकारा' हुई बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम

Thu, 13 Feb 2020 08:28 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shikara and malang - फोटो : social media
पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं । एक है आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की 'मलंग' और दूसरी है 'शिकारा' । 'शिकारा' को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है । यह फिल्म कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती है । दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं । जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया ।
विज्ञापन

2 of 5
Malang - फोटो : amar ujala mumbai
सबसे पहले बात करते हैं मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत आंकड़े के साथ शुरुआत की थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 6.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन 8.89 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन 9.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया । सोमवार को फिल्म ने 4.04 करोड़ रुपये कमाए और पांचवे दिन 3.80 करोड़ की कमाई की थी। छठे दिन फिल्म के 3.60 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है । इस हिसाब से फिल्म ने 6 दिन में 36.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं । 'मलंग' को समीक्षकों से भी मिले-जुले रिएक्शन मिले। यह एक सस्पेंस फिल्म है । 'मलंग' का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है । जिसमें प्रोडक्शन कॉस्ट 40 करोड़ और प्रमोशन कॉस्ट 10 करोड़ है । फिल्म को भारत में 1500 स्क्रीन मिले हैं । 

 

4 of 5
Shikara - फोटो : social media
अब बात करते हैं फिल्म 'शिकारा' की । फिल्म में विधु विनोद चोपड़ा ने दो नए कलाकार सादिया और आदिल खान को लॉन्च किया है । फिल्म ने पहले दिन केवल 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी । वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया था । सोमवार को फिल्म ने 70 लाख रुपये कमाए और पांचवे दिन 60 लाख की कमाई थी । अब छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म के 50 लाख रुपये कमाने की उम्मीद है । इस हिसाब से फिल्म ने 6 दिन में 6.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anubhav Sinha, Shikara - फोटो : amar ujala
फिल्म को भारत में बेहद कम स्क्रीन मिली हैं । 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित्स' को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है । विधु विनोद चोपड़ा इसे अपने जीवन की घटनाओं जुड़ा हुआ बता रहे हैं और निर्देशक ने इस फिल्म से अपनी मां को ट्रिब्यूट दिया है । 'शिकारा' में 1990 में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के माइग्रेशन के वास्तविक फुटेज भी शामिल हैं ।
 

रणवीर का स्टारडम देख हैरान हुईं अर्जुन रेड्डी की ‘प्रीति’, जयेशभाई जोरदार की शूटिंग कर लौटीं

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें