फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य पंचोली ने साधा कंगना रनौत पर निशाना, बोले- उन्हें पद्मश्री वापस कर देना चाहिए

Sun, 23 Aug 2020 04:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य पंचोली और कंगना रनौत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत बॉलीवुड में सबसे पहले सीबीआई जांच की मांग करने वाली अभिनेत्री थीं। सुशांत की खुदकुशी के बाद लगातार कंगना बॉलीवुड की कई हस्तियों पर निशाना साध रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म और फेवरिज्म होने का भी आरोप लगाया। अब कंगना के इन बयानों के बाद अभिनेता आदित्य पंचोली ने उनपर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन

2 of 5
आदित्य पंचोली
एक निजी चैनल से बातचीत में आदित्य पंचोली ने कहा कि कंगना रनौत ने खुद ऐसा दावा किया था कि अगर उनके आरोप गलत साबित होंगे तो वो अपना पद्मश्री का सम्मान लौटा देंगी। सुशांत मामले में जो शिकायत दर्ज हुई है उसमें रिया चक्रवर्ती का नाम है, इसमें कहीं नेपोटिज्म का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंचोली ने कहा, 'अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में कंगना का सिद्धांत खत्म हो गया है, इसलिए उन्हें अपना पद्मश्री वापस कर देना चाहिए, जैसा कि वो कह चुकी हैं। हम जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद नहीं करना चाहिए।'

4 of 5
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सूरज पंचोली ने छोड़ा इंस्टाग्राम
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने शनिवार को इंस्टाग्राम से अलविदा कर दिया। सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत के बाद सूरज पंचोली चर्चा में आ गए हैं। उन्हें लेकर न जाने कितनी कहानियां सोशल मीडिया पर गढ़ी गईं। इसी से तंग आकर पहले तो सूरज पंचोली ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई और फिर सोशल मीडिया छोड़ने का ही एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
सूरज पंचोली ने इंस्टा स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी। सूरज ने लिखा- 'फिर मिलेंगे इंस्टाग्राम। उम्मीद करता हूं हम उस दिन मिलेंगे जब दुनिया रहने लायक बन जाएगी। मुझे सांस लेने की जरूरत है।'

शूटिंग सेट पर एक- दूसरे के प्यार में पड़ गए थे ये सितारे, दिलीप कुमार- सायरा बानो के बीच तो था 20 साल का फासला

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें