फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग सेट पर एक- दूसरे के प्यार में पड़ गए थे ये सितारे, दिलीप कुमार- सायरा बानो के बीच तो था 20 साल का फासला

Sun, 23 Aug 2020 03:52 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की खूबसूरत प्रेम कहानियां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में तो हमने कई प्रेम कहानियां देखी हैं। जिन्हें देख लगने लगता है कि ये सितारे एक- दूसरे के लिए ही बने हैं। लेकिन फिल्म खत्म होने के बाद समझ आता है कि अरे नहीं ये तो बस अभिनय था। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी प्रेम कहानियां भी हैं जो बड़े पर्दे से निकलकर हकीकत बन गईं। इस पैकेज में आपको बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ लव स्टोरीज के बारे में जिसमें अभिनेता अभिनेत्रियों को फिल्म के सेट पर ही एक दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी भी रचा ली।
विज्ञापन

2 of 6
Saira Banu and Dilip Kumar
दिलीप कुमार और सायरा बानो
साल 1961 में फिल्म 'जंगली' से सायरा ने अपने फिल्मी करियर का आगाज किया और फिर इस बीच सायरा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा जिसमें से एक नाम राजेंद्र कुमार भी थे। पर किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। उम्र में 20 साल का फर्क देखकर लोगों ने कहा कि ये रिश्ता नहीं चलेगा। दुनिया, बैराग और गोपी जैसे फिल्मों में साथ काम करने वाले ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार और सायरो बानो को उनकी मां नसीम बानो ने मिलवाया था। बाली उम्र से दिलीप कुमार को चाहने वाली सायरा ने साल 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की जब वो 44 साल के थे।
विज्ञापन

3 of 6
मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ नन्हें संजय
सुनील दत्त और नरगिस
नरगिस ने आरके प्रोडक्शंस के साथ एक के बाद एक फिल्म साइन की जिस वजह से नरगिस का नाम राज कपूर के साथ जुड़ने लगा। फिर आई फिल्म मदर इंडिया, इस फिल्म के आते-आते तो कहानी ही बदल गई। यहां सेट्स पर हुआ एक हादसा जहां आग लगी और नरगिस वहां फंस गईं। तब सुनील दत्त एक सुपरमैन की तरह आग में कूदे अपनी नरगिस को बचाने के लिए। फिर क्या था यहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हो गई और साल 1958 में उन्होंने शादी कर ली।

4 of 6
शम्मी कपूर, गीता बाली
गीता बाली और शम्मी कपूर
गोल्डन कपल कहलाए जाने वाले गीता बाली और शम्मी कपूर की कहानी सबसे अलग है। साल 1955 में रानीखेत में 'रंगीन रातें' फिल्म की शूटिंग चल रही थी और इसी के साथ उनके बीच प्यार की हवा चली। उसी दौरान शम्मी कपूर ने गीता को प्रोपोज किया और गीता उन्हें मना करती रहीं पर आवेग में एक फैसला लिया गया और दोनों वहां से तुरंत मुंबई आ गए और अगस्त 1955 में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 6
पति धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी (फाइल)
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
ही-मैन और ड्रीम गर्ल, इस जोड़ी ने सबका दिल जीता और आलोचनाओं का सामना भी किया। धर्मेंद्र जब पहली बार हेमा मालिनी से मिले तब वो शादीशुदा थे। इस रिश्ते से हेमा की मां जरा भी खुश नहीं थी और वो बीच में आईं और कहा कि हेमा के लिए जितेन्द्र ही सही मैच हैं। जितेन्द्र और हेमा की शादी होने ही वाली थी पर आखिर कार उनकी शादी हुई धर्मेंद्र से साल 1980 में।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी
अमिताब बच्चन और जया भादुड़ी की भी प्रेम कहानी कुछ इसी तरह की है। अमिताभ और जया पहली बार फिल्म के सेट पर मिले और वहीं पर दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। और साल 1973 में दोनों ने परविरा की सहमति से सात फेरे लिए।

पढ़ें: दिलीप कुमार से पहले इस अभिनेता पर आ गया था सायरा बानो का दिल, मां के खिलाफ जाकर करना चाहती थीं शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें