फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे आदित्य नारायण और बोमन ईरानी का जन्मदिन आज, पांच खबरें

Wed, 02 Dec 2020 07:57 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल और बोमन ईरानी - फोटो : instagram/simrandeep940, boman_irani
आदित्य नारायण ने लिए सात फेरे
गायक और होस्ट आदित्य नारायण ने अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी कर ली है। दोनों ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों के सामने सात फेरे लिए। तस्वीर में दूल्हा बने आदित्य हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं दुल्हन के लिबास में श्वेता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल संग लिए सात फेरे, दूल्हा- दुल्हन की पहली तस्वीर आई सामने
विज्ञापन

2 of 5
सचेत टंडन, परंपरा ठाकुर - फोटो : Instagram
सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने की शादी
संगीतकार जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर शादी के बंधन में बंध गए हैं। सचेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर साझा कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।
 
एक दूजे के हुए सचेत और परंपरा, कहा- 'मुझे नहीं पता था कि हम एक होने के लिए बने हैं'
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान को पेशी से मिली छूट
काला हिरण शिकार मामले में मंगलवार को अभिनेता सलमान खान को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके बाद इस मामले में सुनवाई के दौरान जोधपुर की एक अदालत ने अभिनेता सलमान खान को पेशी से छूट प्रदान की है। खान के वकील द्वारा मुंबई और जोधपुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों का हवाला दिए जाने के बाद अभिनेता को राहत दी गई।
 
काला हिरण शिकार मामला: सलमान को मिली पेशी से छूट, कोविड-19 के जोखिम का हवाला

4 of 5
भारती सिंह - फोटो : instagram/bharti.laughterqueen
बढ़ सकती हैं भारती और हर्ष की मुश्किलें
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कुछ दिन पहले ही ड्रग्स मामले में लिप्त पाए गए थे। दोनों पति-पत्नी की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन दोनों को जमानत मिल गई। अब खबर है कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जमानत रद्द हो सकती हैं। एनसीबी ने इसकी मांग कोर्ट से की है।
 
रद्द हो सकती है भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जमानत, एनसीबी ने एनडीपीसी अदालत से की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोमन ईरानी - फोटो : फाइल
दो दिसंबर को बोमन ईरानी का जन्मदिन
अभिनेता बोमन ईरानी का जन्म दो दिसंबर 1959 को हुआ था। बोमन आज फिल्मों का जाना माना नाम हैं। उन्होंने 42 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया था। उम्र के इस पड़ाव पर डेब्यू करने के बाद भी बोमन की गिनती आज एक सफल अभिनेता को रूप में होती है।
 
42 की उम्र में डेब्यू कर छाए '3 इडियट्स' के 'वायरस', फिल्मों में आने से पहले करते थे ये काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें