फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Shower Photos: बेबी शावर में पत्नी श्वेता पर कुछ इस तरह प्यार लुटाते दिखे आदित्य नारायण, वायरल हो रहीं तस्वीरें

Wed, 26 Jan 2022 12:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने 2020 में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल से शादी की थी और अब ये दोनों जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर दी थी। आदित्य ने श्वेता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ये गुड न्यूज शेयर की थी। अब आदित्य ने अपनी पत्नी के बेबी शावर की तस्वीरे साझा की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Aditya Narayan-Shweta Agarwal - फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वारें 
आदित्य नारायण ने श्वेता की बेबी शावर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में श्वेता सफेद रंग के कपड़े पहने बैठी नजर आ रही हैं और आदित्य उनके पीछे खड़े हुए हैं। इन तस्वीरों में श्वेता की प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है और ये दोनों सफेद आउटफिट्स में बहुत सुंदर लग रहे हैं। इनमें आदित्य श्वेता पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
आदित्य की खुशी का कोई ठिकाना नहीं 
जबसे इस कपल को पेरेंट्स बनने की खबर मिली है तभी से इन दोनों की खुशियों का ठिकाना नहीं हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए आदित्य ने एक इंटरव्यू में  कहा, "श्वेता और मैं हम दोनों ही इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमें बच्चों का बहुत शौक है और मैं जल्द पापा बनना चाहता था। लेकिन अब श्वेता को डबल मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि खुद किसी बच्चे से कम नहीं हूं।"

 

4 of 5
आदित्या नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram: @adityafanpage
आदित्य का सपना हुआ पूरा
आदित्य के अनुसार उन्होंने साल 2017 में अपने 30वें जन्मदिन पर श्वेता से अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा था कि उनका सपना है कि श्वेता हॉस्पिटल में उनके बच्चे को लेकर खड़ी हों। उस समय दोनों की इंगेजमेंट भी नहीं हुई थी। और अब जाकर ये सपना पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram - adityanarayanofficial
दोनों ने 10 साल तक की डेटिंग
आदित्य और श्वेता ने साल 2010 में फिल्म 'शापित' में साथ काम किया था। दोनों ने 10 साल तक डेट करने के बाद साल 2020 दिसंबर में शादी की थी। अब ये दोनों अपने पहले बच्चे को स्वागत करने जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें