फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल बेचारा' के गाने को लेकर भावुक हुए आदित्य नारायण, बोले- 'क्या पता था पहला गाना आखिरी हो जाएगा'

Sun, 26 Jul 2020 10:17 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण और दिल बेचारा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' में एक गाना गाने वाले आदित्य नारायण सुशांत को लेकर इस समय बहुत भावुक हैं। दरअसल, एक गायक के रूप में उन्हें सुशांत की इस फिल्म के साथ पूरे सात साल के बाद फिर से गाने का मौका मिला था। दुखद बात ये हो गई है कि सुशांत के लिए आदित्य ने पहली बार गाना गाया और वही उनका आखिरी बार हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य ने बताया, 'एक दिन मुझे ए आर रहमान के स्टूडियो से फोन आया और उन्होंने मुझे एक गाना रिकॉर्ड करने के लिए बोला है। उस समय रहमान सर भी स्टूडियो में मौजूद थे और वह चाहते थे कि मैं उनके लिए यह गाना रिकॉर्ड करूं। मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना है और गाने का भी आनंद लेना है। बाद में मुझे पता चला कि यह गाना 'दिल बेचारा' फिल्म के लिए था।'
विज्ञापन

3 of 5
'दिल बेचारा' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : यूट्यूब
आदित्य ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'यह फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' से प्रेरित थी और मेरी पसंदीदा फिल्म भी थी। मुझे पता चला कि इसमें सुशांत मुख्य भूमिका में थे। यह पहला मौका था जब मैं सुशांत के लिए गीत गा रहा था। और, उस समय मुझे पता नहीं था कि यह मेरा आखिरी भी होगा' 

4 of 5
आदित्य नारायण (फाइल फोटो)
आदित्य ने कहा, 'जब मैं छोटा था, मैंने ए आर रहमान के लिए गाना गया था और मुझे नहीं पता था कि उनके लिए गीत गाना कितनी बड़ी बात है। वह तो मुझे बड़े होने के बाद एहसास हुआ कि मैं कितना भाग्यशाली हूं।' आदित्य ने बताया कि 'मेरा नाम किजी' के रूप में उन्होंने करीब सात साल बाद हिंदी फिल्म के लिए कोई गीत गाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aditya Narayan
आदित्य आगे कहते हैं, 'एक कलाकार के रूप में मैंने हमेशा सुशांत को पसंद किया है। जितनी बार भी मैं उनसे मिला, उनके चेहरे पर एक आकर्षक मुस्कान देखी।' बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की यह अंतिम फिल्म बीते शुक्रवार यानी 24 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में गीत गाने से पहले आदित्य ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में 'तत्तड़ तत्तड़' गाना गाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें