फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पत्नी संग रोमांटिक हुए आदित्य नारायण, KISS करते हुए साझा कर दी तस्वीर

Thu, 03 Dec 2020 06:00 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram - adityanarayanofficial
इंडियन आइडल 12 के हॉस्ट और गायक आदित्य नारायण और श्वेता ने हाल ही में अपने दोस्तों के लिए शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। शादी में कम लोगों को बुलाने की वजह से इस विवाहित जोड़े ने अपने दोस्तों के लिए अलग से रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें गोविंदा समेत भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया शामिल हुए। 

शादी के बाद अब इन दोनों की रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आज ही आदित्य नारायण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रां अकाउंट से शादी की बेहद खुबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद दोनों के फैंस ने तस्वीरे को शेयर और लाइक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्या नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram
आदित्य नारायण ने शादी के दिन की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है। इस फोटो में ये दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं और शादी के आउटफिट भी इन दोनों पर खूब जच रहे हैं। इस तस्वीर में आदित्य नारायण प्यार की भावना के साथ अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल को किस कर रहे हैं, जो कि साफ तौर पर फोटो में देखा जा सकता है।

आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की और इसका कैप्शन दिया कि मैंने तुम्हे ढूंढ लिया....मैंने तुमसे शादी कर ली।

विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रिसेप्शन पार्टी - फोटो : Instagram - desiclassybrides
हाल ही में आदित्य नारायण और श्वेता ने मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी। श्वेता अग्रवाल लाल रंग के गाउंड में बेहद सुंदर लग रही थीं। श्वेता ने अपनी ड्रेस के साथ डाइमंड नेकपीस पहना, जो उनके लुक और आकर्षक बना रहा था। वहीं दूल्हे राजा आदित्य नारायण ने काले रंग का सूट पहना हुआ था और टाई की जगह से बो टाई पहनी थी, जो उनके एक जेंटलमेन का लुक दे रही था।

अपनी रिसेप्शन पार्टी में आदित्य नारायण गाते हुए दिखाई दिए। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आदित्य नारायण अपनी ही रिसेप्शन पार्टी में गाना गाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आदित्य और श्वेता अग्रवाल ने साथ में डांस भी किया और रिसेप्शन पार्टी को और यादगार बनाया।

4 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रिसेप्शन पार्टी - फोटो : Instagram - desiclassybrides
आदित्य और श्वेता की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा भी शामिल हुए। गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता और बच्चे टीना और यशवर्धन ने भी पार्टी में शिरकत की। इसके अलावा इस रिसेप्शन पार्टी की रौनक कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने आकर बढ़ाई।

इसके अलावा डांस प्लस के जज और मशबहूर डांसर पुनीत भी पार्टी में आए। श्वेता और आदित्य नारायण की तस्वीरें आर वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों ने अपनी रिसेप्शन पार्टी पर साथ डांस भी किया और खूब वाहवाही भी बटोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aditya narayan - फोटो : instagram fan page
श्वेता अग्रवाल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। श्वेता ने आदित्य नारायण की फिल्म शापित में उनके अपोजिट रोल किया था। यहीं नहीं श्वेता छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। कोविड-19 की वजह से श्वेता और आदित्य नारायण ने अपनी शादी में काफी कम लोगों को बुलाया था लेकिन टीवी और फिल्म जगत के दोस्तों के लिए उन्होंने अलग से एक रिसेप्शन पार्टी रखी, जो मुंबई में थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें