फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य चोपड़ा की पारखी नजरों ने हिंदी सिनेमा को दिए ये 10 नायाब हीरे

Mon, 20 May 2019 04:18 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
aditya chopra - फोटो : file photo
फिल्म निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा की गिनती हिंदी सिनेमा के ऐसे फिल्मकारों में की जाती है जो नए चेहरों पर दांव लगाने का रिस्क लेते हैं। आदित्य चोपड़ा के जन्मदिन पर आइए जानते है कुछ ऐसे कलाकारो के बारे में जिनको आदित्य ने तराशा और दुनिया के सामने हीरे की तरह पेश किया।
विज्ञापन

2 of 10
अनुष्का शर्मा - फोटो : file photo
अनुष्का शर्मा
2008 में आदित्य की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से हिंदी सिनेमा में एंट्री करने वाली अनुष्का शर्मा इन दिनों हिंदी सिनेमा की पहली कतार की हीरोइनों में शामिल हैं। पहली फिल्म में ही शाहरुख खान के साथ काम करने वाली अनुष्का ने इस फिल्म में तानी साहनी के किरदार को बखूबी निभाया और इसके बाद अनुष्का के पास फिल्मों की लाइन लग गई। इस फिल्म में तानी का बेहतरीन किरदार निभाने के लिए अनुष्का को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल के लिए भी नामित किया गया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी अनुष्का ने इसके बाद जब तक है जान और बैंड बाजा बारात में काम किया जो बाक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। इसके अलावा अनुष्का ने पीके, एनएच10 और सुल्तान जैसी हिट फिल्मों मे काम किया है।
विज्ञापन

3 of 10
Ranveer Singh - फोटो : file photo
रणवीर सिंह
इन दिनों हिंदी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं मे से एक रणवीर सिंह को भी पहला मौका आदित्य चोपड़ा ने ही दिया। 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने फिल्मी कैरियर का आगाज करने वाले रणवीर सिंह ने इस फिल्म के बाद पीछे मुड़कर नही देखा। फिल्म बैंड बाजा बारात में बिट्टू शर्मा का शानदार अभिनय करने के लिए रणवीर को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर मेल से भी नवाजा गया। आज इंडस्ट्री का हर निर्देशक और निर्माता रणवीर के साथ काम करना चाहता है। बैंड बाजा बारात के अलावा रणवीर ने आदित्य की लेडीज वर्सेज रिकी बहल, गुंडे, किल दिल, और बेफिक्रे जैसी फिल्मों में काम किया है। रणवीर हिंदी सिनेमा मे गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा और गली ब्यॉय जैसी बड़ी फिल्में कर चुके हैं।
 

4 of 10
parineeti chopra - फोटो : file photo
परिणिती चोपड़ा
हिंदी सिनेमा में परिणिती की शुरूआत आदित्य की ही फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से हुई। 2011 में आई इस फिल्म में डिंपल चड्ढा का इस किरदार निभाने के लिए परिणिती को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू ऐक्टर फीमेल के खिताब से भी नवाजा गया। परिणिती ने फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल के साथ साथ इशकजादे, शुध्द देशी रोमांस, दावते ए इश्क, और मेरी प्यारी बिंदू जैसी करीब आधा दर्जन फिल्मो में यशराज फिल्म्स के साथ काम किया। इसके अलावा परिणिती ने ढिशुम, गोलमाल अगेन, और केसरी जैसी बड़ी फिल्मों मे काम किया है। परिणिती की आने वाली फिल्म संदीप और पिंकी फऱार भी यशराज फिल्म्स के बैनर पर ही बन रही है।
विज्ञापन

5 of 10
Parineeti and Arjun kapoor - फोटो : file photo
अर्जुन कपूर
फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर भी उन प्रतिभाओं में से है जिनको पहला मौका आदित्य चोपड़ा ने दिया। वर्ष 2012 में हबीब फैजल के निर्देशन में और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म इशकजादे से परवेज के किरदार से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले अर्जुन का इस समय हिंदी सिनेमा में काफी बोलबाला है। अपनी पहली फिल्म इशकजादे के लिए अर्जुन को जी सिने बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल का मिला। इसके अलावा अर्जुन ने वाईआरएफ की औरंगजेब, गुंडे जैसी फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन

6 of 10
Rhea Chakraborty - फोटो : file photo
रिया चक्रवर्ती
एमटीवी इंडिया पर वीजे रहीं रिया को भी हिंदी फिल्मो में लाने का श्रेय आदित्य चोपड़ा को ही जाता है। रिया ने 2013 में आई कॉमेडी फिल्म मेरे डैड की मारुति से जसलीन के किरदार से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की। हालांकि रिया का सफर बाकी के सितारों जितना चमकीला नही रह फिर भी रिया ने सोनाली केबल, हाफ गर्लफ्रैंड, और जलेबी जैसी फिल्मों में अच्छा काम किया है। 
 
विज्ञापन

7 of 10
Sasha Agha - फोटो : social media
साशा आगा
प्रसिद्ध पाकिस्तानी स्क्वैश खिलाड़ी रेहमत खान की बेटी साशा आगा (ज़ारा खान) को हिंदी फिल्मों में पहला मौका आदित्य चोपड़ा की फिल्म औरंगजेब से मिला । इस फिल्म में साशा ने ऋतु का किरदार निभाया। खास बात यह है कि इस फिल्म में ज़ारा ने एक गाना भी गाया। हालांकि साशा को आगे हिंदी फिल्मों में मौका नही मिला फिर भी ऋतु के किरादर को निभाने के लिए साशा के अभिनय की काफी सराहना हुई। 

8 of 10
vaani kapoor - फोटो : file photo
वाणी कपूर
अपने दमदार अभिनय और बेबाक अदाओं से हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनानी वाली वाणी कपूर को भी हिंदी फिल्मों में आदित्य चोपड़ा ने ही शुरूआत दी। हिंदी फिल्मों में वाणी के सफर की शुरूआत हुई 2013 में आई फिल्म शुध्द देसी रोमांस से । इस फिल्म में वाणी ने अपना अभिनय कौशल दिखाया और फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर फीमेल का नॉमीनेशन भी जीता। इसके बाद वाणी ने आदित्य और रणवीर सिंह के साथ फिल्म बेफिक्रे में काम किया। इन दिनों वह यशराज फिल्म्स की दो फिल्मों ऋतिक वर्सेस टाइगर और शमशेरा में मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं।

9 of 10
Tahir Raj Bhasin - फोटो : file photo
ताहिर राज भसीन
हिंदी सिनेमा के उभरते हुए सितारों में से एक ताहिर राज भसीन को आदित्य ने फिल्म मर्दानी में पहला मौका दिया। हालांकि इससे पहले ताहिर किस्मत लव पैसा दिल्ली, काई पो चे, और वन बाई टू में छोटे मोटे रोल कर चुके थे। लेकिन एक स्थापित अभिनेता के रूप में ताहिर की शुरूआत हुई 2014 में आई फिल्म मर्दानी से। इस फिल्म में करन के किरदार के लिए ताहिर को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल के लिए भी नामित किया गया। इसके बाद ताहिर फोर्स 2 और मंटो जैसी फिल्मों में भी अभिनय करते नजर आए। इस साल ताहिर छिछोरे फिल्म में दिखेंगे।
विज्ञापन

10 of 10
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
भूमि पेडनेकर
लगभग 6 साल तक यशराज फिल्म्स में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर का काम करने के बाद आदित्य ने ही भूमि को फिल्म दम लगा के हईशा से फिल्मी दुनिया मे उतारा। वर्ष 2015 में आई इस फिल्म में संध्या वर्मा का किरदार निभा रही भूमि का अभिनय लोगो को खूब पसंद आया इसके लिए भूमि को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर फीमेल का पुरस्कार भी दिया गया।  फिर 2017 में भूमि ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में काम किया। इसके बाद भूमि 2018 में बनी फिल्म शुभ मंगल सावधान में भी नजर आई। इस वक्त भूमि एक साथ छह फिल्मों में काम कर रही हैं। इनमें से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला शूटर्स बनी फिल्म सांड़ की आंख सबसे पहले रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें