फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: आदित्य चोपड़ा के बिना एक पल नहीं रह सकतीं रानी मुखर्जी, इटली में रचाई थी गुपचुप शादी

Fri, 21 May 2021 04:42 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rani and Aditya

फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बेटे हैं। अपने करियर में उन्होंने बॉलीवुड के इतिहास की सबसे रोमांटिक कहलाने वाली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' बनाई। आज आदित्य एक सफल निर्देशक तो हैं ही, एक अच्छे पति भी हैं। आदित्य के सपनों की रानी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी हैं। निर्देशक और अभिनेत्री की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। जहां आदित्य चोपड़ा बेहद शांत स्वभाव वाले व्यक्ति हैं वहीं रानी चुलबुली रही हैं। इनकी शादी भी काफी गुपचुप तरीके से हुई थी। आज हम जोड़ी की मुलाकात और भी फिर शादी की बात करेंगे। आदित्य और रानी पहले दोस्त थे। इनकी आपस में अच्छी बॉन्डिंग थी, लेकिन दोस्ती कब प्यार में बदल गई इन दोनों को भी पता नहीं चला। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म 'वीर-जारा' के दौरान बढ़ीं। इसको यश चोपड़ा निर्देशित कर रहे थे। वहीं, रानी फिल्म में एक पाकिस्तानी वकील के किरदार में थीं।

विज्ञापन

2 of 5
आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, पायल खन्ना - फोटो : Social media

दोनों ने साल 2014 में इटली में शादी कर ली थी। इनकी शादी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं शेयर की गई थी। बता दें कि आदित्य की यह पहली शादी नहीं है। आदित्य चोपड़ा ने साल 2000 में पायल खन्ना से शादी की थी, जबकि 2009 में शादी के करीब 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।

विज्ञापन

3 of 5
Rani Mukerji and Aditya Chopra - फोटो : social media

आदित्य चोपड़ा से शादी के एक साल बाद ही रानी मुखर्जी ने 2015 में बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम आदिरा रखा। आदित्य के 'आदि' और रानी के 'रा' को मिलाकर बेटी का नाम 'आदिरा' रखा गया। आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी मुंबई के जुहू इलाके में खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। दोनों लाइमलाइट से थोड़ा दूर अपनी पर्सनल लाइफ को भी एंजॉय करते हैं। पैरेंट्स की तरह ही बेटी आदिरा की भी बहुत सारी तस्वीरें कभी सामने नहीं आईं।

4 of 5
Aditya and Rani

एक इंटरव्यू के दौरान रानी ने कहा था 'आदि बहुत ज्यादा सामाजिक नहीं हैं। वो सुर्खियों में ज्यादा नहीं रहते। ये बात मुझे बहुत अच्छी लगती है। अगर वो करण जौहर की तरह होते तो मुझे नहीं लगता कि मुझे उनसे प्यार भी होता। हर किसी की अपनी आदत होती है। करण को पार्टी करना पसंद है। वो हर जगह है। वो सभी लोगों से जुड़ा रहता है और हर दिन कुछ न कुछ करता है, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है। मुझे परिवार की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aditya Chopra Rani Mukerji - फोटो : twitter
रानी ने आगे बताया था कि 'आदि मुझे टाइम न दे तो शायद मैं पागल हो जाऊंगी। क्योंकि वो आधे दिन स्टूडियो में रहते हैं। मगर आदि के साथ ऐसा नहीं है। उन्हें पता है कि काम के अलावा भी उनका एक अलग जीवन है। वो परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हैं। मुझे उनसे प्यार इसीलिए हुआ क्योंकि वो बेहद निजी हैं। मैं आदि का काफी सम्मान करती हूं। मैं अपनी जिंदगी में काफी खुश और संतुष्ट हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें