फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi-Siddharth: अदिति ने मजेदार वीडियो साझा कर कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ को विश किया बर्थडे, कही यह खास बात

Tue, 18 Apr 2023 01:04 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सिद्धार्थ आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स उन्हें दिल खोलकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच उनकी कथित प्रेमिका और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी उन्हें एक खास वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। वीडियो में सिद्धार्थ और अदिति एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अदिति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की, जिसमें वह सिद्धार्थ के साथ विदेश में मस्ती करती हुई नजर आईं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था और सड़कों पर मस्तमौला होकर झूम रहे थे। दोनों उस पल को खास इंजॉय करते दिखे। वीडियो के साथ अदिति ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मैनिकॉर्न। हमेशा खुश रहो। फिल्में, प्यार, संगीत, हमेशा सबसे मजबूत दिल वाले रहना, जादू करना, हंसी के ठहाके लगाना और कभी बड़ा मत होना। जादुई बनो, सबसे खुशमिजाज इंसान बनो। हैपिएस्ट सिद्धू डे।'
 

Rani Mukerji: 'कुछ कुछ होता है' में शॉर्ट कपड़े पहनने पर कुछ ऐसी थी रानी की फीलिंग, वर्षों बाद किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : Social media
अदिति के इस वीडियो पर अभिनेत्री और सिद्धार्थ के तमाम फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'इससे ज्यादा खुशी मुझे और कभी नहीं मिल सकती।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सिद्धार्थ के लिए अब तक का यह सबसे खुशहाल साल है।' वहीं कई यूजर्स सिद्धार्थ को जन्मदिन की बधाई देते नजर आए तो कुछ यूजर्स को अदिति और सिद्धार्थ की जोड़ी खूब पसंद आई और उन्होंने कमेंट में लिखा कि आप दोनों साथ में बहुत क्यूट लगते हो।

Anupam Kher: इस जापानी फिल्म में काम कर चुके हैं अनुपम खेर, एक्टर ने साझा किया दुर्लभ वीडियो

4 of 5
Aditi Rao Hydari siddharth - फोटो : social media
बता दें कि अक्सर सिद्धार्थ और अदिति के लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों ने एक साथ रोमांटिक एक्शन फिल्म 'महा समुद्रम' में काम किया था, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के दौरान ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सिद्धार्थ या अदिति दोनों में से किसी ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी।

Shyam Rangila: पीएम मोदी की नकल करना श्याम रंगीला को पड़ा भारी, वन विभाग ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में अपनी वेब सीरीज 'ताज' का प्रचार करते हुए अदिति ने इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ के साथ लिंकअप की खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं काम कर रही हूं, इसलिए मैं ये सब नहीं देखती हूं। लोग बात करेंगे। आप उन्हें बात करने से रोक नहीं सकते। लोग वही करेंगे, जो उन्हें दिलचस्प लगता है और मैं वही कर रही हूं, जो मुझे अच्छा लगता है। यह सब ठीक है। बात यह है कि जब तक मेरे पास काम करने के लिए अद्भुत स्क्रिप्ट है, तब तक मैं निर्देशकों के साथ मिलकर अच्छा काम कर रही हूं और वास्तव में खुश हूं।

YRF Spy Universe: स्पाई यूनिवर्स में हो सकती है शरवरी वाघ की एंट्री? जल्द होगी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें