फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा-महाराजा के खानदान से ताल्लुक रखती हैं अदिति राव हैदरी, शादी के 3 साल बाद ही हो गया था तलाक

Mon, 28 Oct 2019 12:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
aditi rao hydari - फोटो : social media
हैदराबाद के शाही परिवार में जन्मीं अदिति राव हैदरी आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अदिति आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अदिति ने साल 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अदिति की पहली हिंदी फिल्म 'दिल्ली 6' थी। इस फिल्म के बाद अदिति ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। कुछ चलीं और कुछ फ्लॉप हो गईं।
विज्ञापन

2 of 7
अदिति राव हैदरी
अदिति अपनी एक्टिंग से दर्शकों को ये साबित कर चुकी हैं कि वो बड़ी स्टार्स को भी टक्कर दे सकती हैं। अदिति की हिट फिल्मों में 'रॉकस्टार' 'मर्डर 3', और 'फितूर' शामिल हैं। अदिति का ताल्लुक राजा-महाराजा के परिवार से है। 
अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे। 
विज्ञापन

3 of 7
aditi rao hydari - फोटो : instagram
इसके अलावा अदिति मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी हैं। जो असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे और शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनिस्ट के साथ ओरिएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे।
 

4 of 7
aditi rao hydari - फोटो : amar ujala
एक इंटरव्यू में आदिति ने पिता एहसान हैदरी से अपने रिश्तों को लेकर बात की थी । अदिति ने बताया था कि उनके पैरेंट्स की लव मैरिज हुई थी। लेकिन जब वो 2 साल की थीं तो दोनों अलग हो गए। वो अपनी मां के साथ दिल्ली आ गईं। अदिति की मां एक ठुमरी गायिका थीं। रोज सुबह अदिति तानपुरा की आवाज से उठती थीं।
विज्ञापन

5 of 7
aditi rao hydari
अदिति के पिता उनकी कस्टडी चाहते थे लेकिन अदिति ने कभी अपनी मां को नहीं छोड़ा। अदिति एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने 6 साल की उम्र से भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था। वो जानी-मानी डांसर लीला सैमसन की शिष्या रह चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
aditi rao hydari - फोटो : yogen shah
अदिति की पढ़ाई आंध्र प्रदेश के लेडी श्रीराम कॉलेज से हुई है। अदिति की पर्सनल लाइफ के बारे में कम लोग ही जानते होंगे। अदिति ने साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। उस समय अदिति की उम्र सिर्फ 21 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अदिति राव हैदरी
अदिति जब 17 साल की थीं तब वो सत्यदीप से मिली थीं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साल 2012 में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ बोलने से मना कर दिया था। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने कहा था कि उन दोनों का तलाक हो चुका है।
 

शम्मी कपूर ने चुपके से रचाया था गीता बाली संग ब्याह, फिर इस वजह से करनी पड़ी दूसरी शादी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें