फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों में हुई हैं छोटी-छोटी गलतियां, अमर अकबर एंथोनी ने तो साइंस ही बदल दिया

Mon, 28 Oct 2019 12:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्मों में गलतियां - फोटो : सोशल मीडिया
हर शुक्रवार को सिनेमाघर पर  कोई न कोई बॉलीवुड फिल्म जरूर दस्तक देती है। लेकिन क्या कभी आपने ध्यान दिया है कि फिल्मों में छोटी- छोटी कितनी सारी गलतियां होती हैं। खैर अगर ध्यान नहीं भी दिया तो कोई बात नहीं। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं 5 फिल्मों की वो छोटी छोटी गलतियां जिसे देखकर आप भी कहेंगे- ओ माय गॉड।
विज्ञापन

2 of 6
रेस 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रेस 2
सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और अनिल कपूर स्टारर फिल्म न सिर्फ दर्शकों को पसंद आई थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन फिल्म में छोटी छोटी कई गलतियां थीं, जैसे एक सीन में जिसमें सैफ अली खान की पीली कार में धमाका होता है। जब सैफ आते हैं तो कार अलग होती है, वहीं अगले सीन में कार से उतरते ही जब धमाका होता है तो कार बदल गई होती है।
विज्ञापन

3 of 6
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में शुमार है। फिल्म में राज और सिमरन का प्यार सभी को भाया था। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया की फिल्म के गाने तुझे देखा तो ये जाना सनम की शुरुआत में काजोल एक हरी घास के बीच में खड़ी होती हैं लेकिन जैसे ही अगले सीन में शाहरुख दिखते हैं तो काजोल की जगह अपने आप ही बदल जाती है और वो घास के किनारे पर पहुंच जाती हैं।

4 of 6
फाइंडिंग फैनी - फोटो : सोशल मीडिया
फाइंडिंग फैनी
2014 में फिल्म फाइंडिंग फैनी रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में एक सीन में नसीरुद्दीन शाह एक प्लास्टिक की कैन ले जाते नजर आते हैं। लेकिन सीन के चेंज होते ही उस प्लास्टिक कैन का कलर भी बदल जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
अमर अकबर एंथोनी - फोटो : सोशल मीडिया
अमर अकबर एंथोनी
1977 में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म अमर अकबर एंथोनी रिलीज हुई थी। फिल्म उस वक्त की सुपरहिट फिल्मों में शुमार है। वहीं आज भी फिल्म को काफी पसंद और सराहा जाता है। फिल्म के एक सीन में तीनों एक्टर्स अपनी मां को खून देते नजर आते हैं। लेकिन इंतेहा तो तब हो जाती है जब तीनों बेटे एक साथ ही मां को खून देते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हम आपके हैं कौन - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपके हैं कौन
माधुरी दीक्षित और सलमान खान स्टारर फिल्म हम आपको हैं कौन को आज भी काफी पसंद किया जाता है। न सिर्फ फिल्म बल्कि फिल्म के गाने आज भी फैंस के जुबां पर रहते हैं।फिल्म का ऐसा ही एक गाना दीदी तेरा देवर दीवाना आज भी खूब बजाया जाता है। लेकिन क्या आपने उस गाने में एक गलती का ध्यान दिया। गाने की शुरुआत में माधुरी ने साड़ी गुजराती स्टाइल में पहनी है लेकिन अचानक से साड़ी पहनने का तरीका बदल जाता है और फिर कुछ पल बाद ही वापस पहले जैसा हो जाता है। अब इतनी जल्दी साड़ी तो सिर्फ फिल्मों में ही बदली जा सकती है।

पढ़ें: प्लेब्वॉय मैगजीन के कवर शूट के लिए मल्लिका शेरावत को मिला था बड़ा ऑफर, इस डर से ठुकराया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें